hanuman ji ke bhajan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hanuman ji ke bhajan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Jab Koi। Nahi Aaya Hanuman aate hai | जब कोई नहीं आता, हनुमान आते हैं

 Jab Koi। Nahi Aaya Hanuman aate hai | जब कोई नहीं आता, हनुमान आते हैं 


जब कोई नहीं आता, हनुमान आते हैं 

जब कोई नहीं आता, हनुमान आते हैं

मेरे दुख के दिनों में, वो बड़े काम आते हैं 

मेरे दुख के दिनों में, वो बड़े काम आते हैं


मेरी नैया चलती है, पतवार नहीं होती 

किसी और की अब मुझको, दरकार नहीं होती 

मेरी नैया चलती है, पतवार नहीं होती

किसी और की अब मुझको, दरकार नहीं होती

मैं डरता नहीं जग से, प्रभु साथ आते हैं 

मेरे दुख के दिनों में, वो बड़े काम आते हैं




कोई भक्ति करे उनकी, वो उनका हो जाए 

कोई याद करे उनको, दुख हल्का हो जाए 

यह बिन बोले ही सब कुछ, पहचान जाते हैं 

मेरे दुख के दिनों में, वो बड़े काम आते हैं


ये इतने बड़े होकर, दिनों से प्यार करें 

अपने भक्तों के संकट को, पल में वो दूर करें 

सब भक्तों का कहना, प्रभु मान जाते हैं 

मेरे दुख के दिनों में, वो बड़े काम आते हैं





Anjani Man Ke hoyo Lal Badhai Sara Bhakta ne | अंजनी माँ के हुयो लाल, बधाई सारे भक्ता ने,

 Anjani Man Ke hoyo Lal Badhai Sara Bhakta ne | अंजनी माँ के हुयो लाल, बधाई सारे भक्ता ने,


अंजनी माँ के हुयो लाल, बधाई सारे भक्ता ने,

बधाई सारे भक्ता ने, बधाई सारे भक्ता ने,

बाजयो रे बाजयो देखो थाल,

बधाई सारे भक्ता ने..........

आज यो अंगनो धन्य हुयो हे,

बजरंगबली को जन्म हुयो हे,

नाचो रे नाचो दे दे ताल,

बधाई सारे भक्ता ने.....


अंजनी माँ के हुयो लाल, बधाई सारे भक्ता ने

बधाई सारे भक्ता ने, बधाई सारे भक्ता ने

बाजयो रे बाजयो देखो थाल,

बधाई सारे भक्ता ने..........


महला में अंगना, अंगना में पलना,

पलना में झूले केसरी को ललना,

नाचो रे नाचो दे दे ताल,

बधाई सारे भक्ता ने....



बधाई सारे भक्ता ने, बधाई सारे भक्ता ने

बाजयो रे बाजयो देखो थाल, बधाई सारे भक्ता ने..........

Jay jay Jay hanuman ji ram ram | जय जय जय हनुमान जी राम राम

  Jay jay Jay hanuman ji ram ram  | जय जय जय हनुमान जी राम राम



जय जय जय हनुमान जी राम राम


सोने के सिंगासन पर बेठे मेरे राम जी,

चरणों में बेठे हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम


केसर तिलक लगये मेरे राम जी,

लाल सिंदूर हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम,


कोशालिया नंदन कहाए मेरे राम जी,

अनजानी के लाल हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम


सारी रामायण में है मेरे राम जी,

सुंदरकांड हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम


मुक्ति के दाता है देखो मेरे राम जी,

भगती के दाता हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम


पिला पीताबर पहने मेरे राम जी,

लाल लंगोट हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम


फल और मेवा खाए मेरे राम जी,

लादूवन का भोग हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम


सरे जगत के मालिक मेरे राम जी,

हमारे तो मालिक हनुमान जी राम राम,

जय जय जय हनुमान जी राम राम

He Dukh Bhanjan Maruti Nandan | हे दुःख भंजन मारुती नंदन सुनलो मेरी पुकार

 हे दुःख भंजन मारुती नंदन सुनलो मेरी पुकार

पवन सुत विनती बारम्बार

अष्ट सिद्धि नवनिद्धि के दाता

दुखियो के तुम भाग्य विधाता

सियराम के कारज करते, मेरा कर उद्धार..

पवन ........

अपरम्पार है भक्ति तुम्हारी

तुझे रिझे अवधबिहारी

भक्ति भाव से ध्याउ ताहे

कर दुखो से पार

पवन ........

जपु निरंतर नाम तुम्हारा

अब नही छोडू तेरा द्वार

रामभक्त मोहे शरण मे लीजो

भवसागर तार

पवन ........

म्हारा रे बालाजी सालासर वाला, अवध पुरी रा श्री राम

 🙏 हनुमान जी (Hanuman Ji)

म्हारा रे बालाजी सालासर वाला, अवध पुरी रा श्री राम।

जोड़ी रो जवाब नहीं।।

म्हारा रे बालाजी ने लाल लंगोटो,

पीताम्बर श्री राम, जोड़ी रो जवाब नहीं।।

म्हारा रे बालाजी ने सवा मण रोटो,

लाडु पेड़ो श्री राम, जोड़ी रो जवाब नहीं।।

म्हारा रे बालाजी ने सिंदुर सोहे,

केशर तिलक श्री राम, जोड़ी रो जवाब नहीं।।

म्हारा रे बालाजी ने लंका जारी,

रावण मारयो श्री राम, जोड़ी रो....

म्हारा रे बालाजी भक्ति देवै,

मुक्ति देवै श्री राम जोड़ी रो जवाब नहीं....

Uthe to Bole Ram Baithe to Bole Ram | उठे तो बोले राम, बैठे तो बोले राम

 (तर्ज़ : कठे रयूँ आई सूँठ)

उठे तो बोले राम, बैठे तो बोले राम

देखो राम भक्त हनुमान, बोले राम, राम, राम ॥१॥

आँके नैणा मांही राम, आँके हृदय मांही राम।

आँके रोम-रोम में राम, बोले राम, राम, राम ॥२॥

आँके राम शरण की भक्ति, आँके राम नाम की शक्ति।

आँको राम शरण में धाम, बोले राम राम राम ॥३॥

हे राम सिया को प्यारा है, हे भरत समान दुलारा।

आँके राम चरण को काम, बोले राम राम राम ॥४॥

कोई भक्त नहीं है ऐसो, श्री हनुमान के जैसो।

गाँव भक्तजन गुणगान, बोले राम, राम, राम ॥५॥

NIS Din Thari kara Aarti | निश दिन थारी कराँ आरती, भजन कराँ निष्काम हो

 हनुमानजी का भजन

(तर्ज़: थाली भरकर ल्याईं खीचड़ो)

निश दिन थारी कराँ आरती, भजन कराँ निष्काम हो,

बल बुद्धि द्यो, भक्ति अटल द्यो, महावीर हनुमान हो॥टेक॥

माँ अंजनी के पुत्र लाडले, शिव शंकर अवतारी हो।

लाल बरण थारे तन पर सोहे, सूरत लगे प्यारी हो॥१॥

ध्यान धरे तेरा नर नारी, महिमा थारी महान हो॥

शीश पे थारे मुकुट बिराजे, गले पुष्पों की माला हो।

कानन कुण्डल सोहे थारे, मस्तक तिलक विसाला हो।

पाँव में घुंघरु बाँधे के नाचे, जपे राम का नाम हो॥२॥

पुनरासर थारों भवन बिराजे, नित उठ नौबत बाजे है।

शंख नगाड़ा ढोलक बाजे, नर नारी सब जागे है।

लाडू पेड़ा ध्वजा नारियल, भेंट चढ़े थारे पान हो॥३॥

बड़े-बड़े कारज तू कीन्हां, संजीवन ले आये हो।

राम प्रभु को धीरज देकर, लक्ष्मण प्राण बचाये हो।

सीता की सुधि लेकर आये, राम दूत हनुमान हो॥४॥

सुन्दर बाग उजाड़ा तून्हां, तोड़-तोड़ फल खाये हो।

सोने की तुम लंका जलाये, रावण वंश मिटाये हो।

अजर अमर वर तुमको दिन्हां, खुश होकर श्री राम हो॥५॥

म्हारे भी संकट न टारो, थारी शरण में आया हो।

घर घर करूं मैं गुणगान थारो, चरणा ध्यान लगाया हो।

हारी भी बिगड़ी न बणादयो, पूरण करद्यों काम हो॥६॥

Meri vinati Suno Hanuman | मेरी विनती सुनो हनुमान, धरूं तेरा ध्यान।

 हनुमान

​मेरी विनती सुनो हनुमान, धरूं तेरा ध्यान।

पवन का प्यारा, अंजनी के लाला दुलारा।॥टेर॥

​शिव शंकर के अवतारी, श्री राम के आज्ञाकारी।

हे पवन पुत्र बलवान, तेज अतिभारी।॥१॥ अंजनी के....

​लक्ष्मण के प्राण बचाये, अहिरवण मार गिराये।

श्री राम के भक्त सुजान, किया निस्तारा।॥२॥ अंजनी के....

​तेरे मुकुट गले है माला, तू लाल लंगोटे वाला।

तेरे कानों में कुण्डल झलके, होय उजियारा।॥३॥ अंजनी के....

​नित नाम रटू में तेरा, तुम संकट हरियो मेरा।

कहे भक्त करो कल्याण, दास में तिहारा।॥४॥ अंजनी के....

Thali Bharkar Layo re Churmo | थालो भरकर लायो रे चुरमो

 जय बजरंग बली

थालो भरकर लायो रे चुरमो ऊपर डाल को बाटको।

जिम्हो म्हारा बजरंग बाबा आज दिवस है ठाटको॥

यो आज दिवस है ठाटको यो रामायण के पाठ को॥१॥ जिम्हो म्हारा

सालासर थारो गाँव सुहावण मन भावन अति भारी है।

ऊंचे शिखर थारी धजाँ फिरुके आवे नर और नारी है॥

थाने जग मे सभी मनावे काई रंक काइ लाटको॥२॥ जिम्हो म्हारा

दूर दूर से आवे जातरी आकर शिश नवावे है।

जात जड़ूला करवा आवे मन ईच्छा फल पावे है॥

दाल चुरमा को भोग लगावे और खीर को बाटको॥३॥ जिम्हो म्हारा

रोगी ने ये करो नीरोगी निर्धने धनवान करो।

पुत्र हिन ने पुत्र देवो थे निर्बल ने बलवान करो॥

भूत पिशाचू निकट नहि आवे२॥ नाम लिया थार पाठको॥४॥ जिम्हो म्हारा

रामदूत बजरंग बली थे सबका काज सिद्ध करो

जो कोइ थांन मनसू ध्यावे अनधन का भंडार भरो

शिव काशी संग व्यास मनावे२॥ ध्यान धरे नित आपको॥५॥ जिम्हो म्हारा

श्री रामायण प्रचार समिति मुम्बई

​के बजरंग बाला नैं, पवन के लाला नै, | bajarang bala ne pawan ka lala ne

 श्री हनुमान वन्दना

​सिन्दूरी चोलो चढ़ै, थारै पवन कुमार ।

विपदा माँई दास नैं, लीज्यो आप सम्हार ।।

​(तर्ज - जे हम तुम चोरी से)

​के बजरंग बाला नैं, पवन के लाला नै, कोटिन कोटि प्रणाम,

भिखारी तेरै द्वारका ।। के बजरंग बाला नैं ।।

​कैसा कैसा काम राजा राम का पटाया ।

दरिया नै लांघ सुध सिया जी की ल्याया ।

अंजनि का लाडल। लाडला, सेवक हो राम का ।। के बजरंग ।।

​शक्ति लागी लक्ष्मण कै, मुरछा जद आई ।

संजीवनी ल्याकर, कै ज्यान थी बचाई ।

बाजै है डंका, डंका, श्री बजरंग नाम का ।। के बजरंग ।।

​थारै ही भरोसे पै ठान ली लड़ाई ।

बांदराँ की सेना ले कर दी चढ़ाई ।

लंका नै ढा दई, ढा दई, हठ कूण काम का ।। के बजरंग ।।

​श्याम बहादुर भी थारो ही पुजारी ।

वीर हनुमान 'शिव' जिन्दगी हमारी ।

सारोगा काज थे, काज थे, थारै गुलाम का ।। के बजरंग ।।

​जय हो बजरंग बाला | jay ho bajarang bala

 

​पवन तनय संकट हरण, मंगल मूरति रूप ।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसउ सुर भूप ।।

(तर्ज - राजा जानी ओए होए ...)

​जय हो बजरंग बाला, जय हो बजरंग बाला ।।

पाँव में घुंघरु बांध के नाचे, जपे राम की माला, बजरंग बाला ।। टेर ।।

​सिया राम ही राम पुकारे,

लंका जाय असुर सब मारे ।

सीता की सुध ल्याने खातिर, क्या से क्या कर डाला ।। बजरंग ।।

​तेरे बल का पार न पाया,

तेरा ऋषि मुनि ध्यान लगाया ।

धृत सिन्दूर चढ़ावे थारे, उसका संकट टाला ।। बजरंग ।।

​तुम सा देव नहीं कोई दानी,

तेरी माया जाये ना बखानी ।

करियो कृपा सब पे बजरंगी, लाल लंगोटे वाला ।। बजरंग ।।

​तेरा निशदिन ध्यान लगाऊँ,

तुझे जहाँ सुमरूँ वहाँ पाऊँ ।

‘सेवा केन्द्र’ का तुम बजरंगी, रात दिवस रखवाला ।। बजरंग ।।

hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

झूम झूम नाचे देखो भक्त हनुमाना



झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,

भाजे कड़ताल करे राम गुण गाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,




देखो राम की धुन में मस्त मगन है ,

राम से लागि इनकी लग्न है,

राम जी के लिए हनुमान है दीवाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,




यह सत्संग गुण गान श्री राम का,

वही पर ध्यान होगा भक्त हनुमान का,

नाम हनुमान जी का भक्ति का खजाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,




हनुमान लगते है राम जी को प्यारे,

बजरंगी लगते है राम जी को प्यारे,

अंजनी के लाला सीता मैया के दुलारे,

राम जी के चरणों में इनका ठिकाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,





पार ना लगोगे श्री राम के बिना

पार ना लगोगे श्री राम के बिना,
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना।
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना,
श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना।


वेदो ने पुराणो ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला।
जीये हनुमान नही राम के बिना,
राम भी रहे ना हनुमान के बिना।


जग के जो पालन हारे है,
उन्हे हनुमान बड़े प्यारे है।
कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना,
रास्ता ना मिलेगा हनुमान के बिना।


जिनका भरोसा वीर हनुमान,
उनका बिगड़ता नही कोई काम।
लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना,
कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना।



 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



सुबह शाम आठों याम यही काम किया जा

सुबह शाम आठो याम यहीं नाम लिए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा




लिखा था राम नाम वो, पथ्थर भी तर गए

किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए

बस नाम का रसपान, ए इंसान किए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा




राम नाम की धुन पे नाचे हो कर के मतवाला

बजरंगी सा इस दुनिया में कोई ना देखा भाला

जो भी हनुमत में दर पे आता, उसका संकट ताला

मुख में राम, तन में राम, जापे राम राम की माला







जहाँ राम का कीर्तन वही हनुमान जति हो

गोदी मे गणपति को लें शिव पार्वती हो

सियाराम की कृपा से सौ साल जिए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा




जिसपे दया श्री राम की, बाका न बाल हो

उसका सहाय ‘लक्खा’ अंजनी का लाल हो

‘राजपाल’ तू हर हाल में जैकार किए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा ।








छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना



छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

कहते लोग इसे राम का दिवाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

पाँव में घूंघरु बांध के नाचे

राम जी का नाम इसे प्यारा लागे

राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना

॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का

लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का

राम के चरण में हैं इनका ठिकाना

॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

नाच नाच देखो श्रीराम को रिझाये

बनवारी देखो नाचता ही जाये

भक्तों में भक्त बडा दुनियाँ ने माना

॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

कहते लोग इसे राम का दिवाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना



 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



राम जी के साथ जो हनुमान नहीं होते



राम जी के साथ जो हनुमान नही होते







राम जी के साथ जो हनुमान नही होते,

राम जी के पुरे काम नही होते,




हनुमान पर्वत उठा कर ना लाते,

कैसे सजीवन सुशन वेद पाते,

प्राण जाते लक्षण के राम रहते रोते,

राम जी के पुरे काम नही होते,




लंका में अगर हनुमान नही जाते,

और राम की शरण में विविसन ना आते ,

रावन से विजय श्री राम नही होते ,

राम जी के पुरे काम नही होते,




रावन की लंका अगर न जलाते ,

हनुमान विकराल रूप न दिखाते,

सीता रह जाती बही राम उन्हें खोते,

राम जी के पुरे काम नही होते,





राम जी करेंगे ना तो श्याम जी करेंगे



राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे
तेरे सारे काम हनुमान जी करेगे

राम और श्याम दोनों बात मानते है
भक्त से बड़ा न कोई सब जानते है
होगा वही जो भी ये जुबान से कहे गे
राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे

आये जो मुसीबत नाम लिया करना,
अटके जो नैया बस याद किया करना
तेरी हर समस्या का निधान भी करेगे
राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे

राम जी से मिलना चाहे श्याम जी से मिलना
वनवारी पेहले हनुमान जी से मिलना
दोनों से तुम्हारी पहचान भी करे गे
राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे




 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है



मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,बजरंगी संभालो परिवार तेरा है ।

मंगलवार को मंदिर में आऊंगा मैं,
शनिवार सिन्‍दूर चढाउगा मैं ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
हम गरीबो पे बाबा उपकार तेरा है ॥

यह नैया छोड़ी है तेरे सहारे,
अब लगाने पड़ेगी किनारे ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
साँचा साँचा बाला जी परिवार तेरा है ॥

तूने संकट में साथ निभाया,
और मुसीबत से हमको बचाया ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
बजरंगी हमे तो आधार तेरा है ॥

हम गरीबों का तू है सहारा,
सच्‍चा साथी समझ के पुकारा ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
बनवारी बतादो क्‍या विचार तेरा है ॥





राम भी मिलेंगे तुझे श्याम भी मिलेंगे



राम भी मिलेंगे तुझे,श्याम भी मिलेंगे,
जब तुझे श्री हनुमान,
जी मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥


राम और श्याम को,
बजरंगी बड़े प्यारे,
योद्धा है कन्हैया के,
राम के दुलारे,
चाहे जो बजरंगी,
राम श्याम जी मिलेंगे,
चाहे जो बजरंगी,
राम श्याम जी मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥

निर्बल के बल मेरे,
वीर बजरंगी,
दुःख में हमेशा बने,
दुखियों के संगी,
प्रेम से पुकारो उस,
पल ही मिलेंगे,
प्रेम से पुकारो उस,
पल ही मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥

राम को पुकारो चाहे,
श्याम को निहारो,
दोनों के लिए तो,
हनुमान को पुकारो,
‘लख्खा’ तेरे सारे सकंट,
पल में टलेंगे,
‘लख्खा’ तेरे सारे सकंट,
पल में टलेंगे,
जब तुझे श्री,
हनुमान जी मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥



 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



की जे केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम



कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम
मेरी राम जी कह देना जय सियाराम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
अपने राम जी से कह देना जय सिया राम

दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो
अपने भक्तो की जगाते तकदीर तुम हो
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम
मेरे राम जी से कह देना जय सियाराम

महाबली महायोधा महासंत तुम हो
लाते सूखे हुए बागो में बसंत में तुम हो
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

पूरी सदा ही हमारी हर आस करना
बाबा भक्तो को कभी ना निराश करना
दोनों चरण तुम्हारे हैं ‘लख्खा’ के सुखदाम
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम






hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

एसे लाइव भजनों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हनुमान भजन आ लौट के आजा हनुमान





आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते हैं,
लक्ष्मण के बचा तू प्राण,
लक्ष्मण के बचा तू प्राण,
तुझे तेरे राम बुलाते हैं,
आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते है।। टेर ।।


गए पवनसुत लाने संजीवन,
अब तक क्यों नहीं आए,
सेनापति सुग्रीव पुकारे,
सेनापति सुग्रीव पुकारें,
नर बानर घबराए,
सब लोग भए सुनसान,
तुझे श्री राम बुलाते हैं।।१।।,

कभी तड़पते, कभी बिलखते,
जी भर के प्रभु रोते,
हाय लखन अपनी माता के,
हो इकलौते बेटे,
यूँ रुदन करत हैं राम,
तुझे श्री राम बुलाते हैं,
आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते है।।२।।

बीत गयी सब रैन घड़ी,
अब भोर रही है बाकी,
बीत गयी सब रैन घड़ी,
अब भोर रही है बाकी,
देख देख के राह तुम्हारी
बैरण अंखिया थाकि,
कही उदय ना हो जाये भान,
तुझे श्री राम बुलाते हैं।।३।।

प्रातः समय हनुमान संजीवन,
ले सेना में आए,
झूम लाल बजरंगी,
लक्ष्मण प्राण बचाएं,
तब जाग उठे बलवान,
तुझे श्री राम बुलाते हैं,
आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते है।।४।।

भजन ताऊ बांध ले सामान

 भजन ताऊ बांध ले सामान

सालासर के मंदिर माथा टेकन जाना स
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।। टेर।।
घूम घूम कर घूमर घाला और बजावा चंग
सालासर के मंदिर माही जाए मचाना उदंग
मंदिरिया के आगे तने खूब नचाना से
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।। १।।
घर का तो काढ़योढा ताऊ घी का पीपा लेले
हर्ष कहे तू भूल न जाना सिंदूर की डब्बी ले ले
बालाजी के डील पर सिंदूर लगाना से
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।।२।।
सालासर का बालाजी ते देव बड़ा हो मोटा
सच्चे मन से ध्यावे ताऊ धन का रहना टोटा
खीर चूरमा लड्डू का भोग लगाना है
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।। ३।।
1 साल में सुनले ताऊ चैत मेला आवे
सच्चे मन से ध्यावे ताऊ मन इच्छा फल पावे
थारे सागे मना भी बजरंग रिझाना से
ताऊ बांध ले सामान  मेला देखन जाना स।। ४।।


सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे हनुमान भजन

 सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे हनुमान भजन

सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे


बेगा सा संकट हरो रखो भगत को मान ।

बेगी सी सुध ले लीज्यो सालासर हनुमान ।। दोहा ।।


सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे

ओल्यू थारी आवे रे  याद सतावे रे 

याद सतावे रे सालासर बाला ओल्यू थारी आवे रे ।।टेर।।

मंगलकारी, हो बलकारी, सारे जगत में महिमा है भारी,

जियो घबरावे रे जियो घबरावे रे जियो घबरावे रे सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे ।।1।।

दुष्ट निकंदन, हे दुख भंजन, नैना तरस रया अंजनी नंदन

 दर्श दिखा दे रे दरस दिखा दे रे दरस दिखा दे सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे ।।2।

सोहनसुत अब,हिम्मत हारी, सुन लीजो बाबा अरज हमारी

कृपा बरसा दे रे, कृपा बरसा दे रे ,कृपा बरसा दे रे सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे ।।3।।


भजन सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश hanuman bhajan

 भजन सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश hanuman bhajan



सालासर वाला आवो नी पधारो मारे देश
सालासर वाला


लाल लंगोटा वालो भेष,रे
सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश ।।टेर।।
संकट मोचन बाबा आप कहावो, आप कहावो बाबा आप कहावो
कष्ट  मितावो थे हमेश रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।1।।
राम भगत बाबा आप कहावो, आप कहावो बाबा आप कहावो, 
भगति थे दीज्यो जी हमेश  रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।2।।
सोहम सुत का काज सवारों, काज सवारों बाबा काज  सवारों,
दर्शन दीज्यो जी हमेश रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।3।।


बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,hanuman bhajan

 बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,hanuman bhajan



बाबा को नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,

बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी.,

बिगड़ी बन जाएगी जिंदगी संवर जाएगी ।।टेर।।दु

दुश्मन तेरा बढ़ता जाए, और रास्ता तू नहीं पाए,-2

पूनरासर वाले को पुकार, बिगड़ी बन जाएगी--।।1।।

भूत पिशाच निकट जब आए, घर में आकर तुझे सताए-2

मेहंदीपुर वाले को पुकार, बिगड़ी बन जाएगी--।।2।।

धंधा जब मंदा हो जाए, कर्जा तेरा बढ़ता जाए-2

सालासर वाले को पुकार बिगड़ी बन जाएगी--।।3।।

सोहनसुत है प्रेम पुजारी ,बाबा लज्जा रखीयो म्हारी,

हम सब हैं बाबा प्रेम पुजारी ,बाबा लज्जा रखीयो म्हारी,

बाबा का रूप हजार बिगड़ी बन जाएगी--।।4।।


यूट्यूब पर तर्ज को सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,hanuman bhajan

 आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,hanuman bhajan,hanuman ji ke bhajan,




आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल हमारे हरी कीर्तन में,

आना पवन कुमार......।।टेर।।


आप भी आना संग में रामजी लाना,

लाना जनक दुलार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।1।।


भरत जी को लाना लक्ष्मण जी को लाना,

लाना सब परिवार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।2।।


कृष्ण जी को लाना और राधा जी को लाना,

लाना लखदातार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल.....।।3।।


शिव जी को लाना मैया जी को लाना,

लाना मदन मुरार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।4।।


सुमति को लाना कुमति को हटाना,

करना बेड़ा पार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।5।।


हम भक्तो पे कृपा कर के, सुनलो मेरी पुकार, 
आना अंजनी के लाल.....।।6।।


एसे लाइव भजनों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें



hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



जितना चाहु उतना देना, हनुमान भजन

जितना चाहु उतना देना, हनुमान भजन



 जितना चाहु उतना देना ओ मेरे हनुमान जी, 2

ओ मेरे हनुमानजी बात मेरी मानो जी ,जितना चाहु।।टेर।।


रुपियो का भंडारा भरना ,जब देवो गिनती मत करना 2

बल बुद्धि और विद्या देना तनिक ना हो अभिमान जी।।1।।


श्री राम की भक्ति देना, अवगुण दोष सभी हर लेना 2

नौकर और हवेली देना सुख से जपु तेरा नाम जी ।।2।।


मेवा मिश्री और मलाई मिलकर खाएं लोग लुगाई 2

सोहनसुत को इतना देना ,रहे तुम्हारा ध्यान जी  ।।3।।



इसी प्रकार के भजनो के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें जय जय श्री कृष्णा





शुक्रवार के भजन  के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें