हनुमानजी के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हनुमानजी के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

झूम झूम नाचे देखो भक्त हनुमाना



झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,

भाजे कड़ताल करे राम गुण गाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,




देखो राम की धुन में मस्त मगन है ,

राम से लागि इनकी लग्न है,

राम जी के लिए हनुमान है दीवाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,




यह सत्संग गुण गान श्री राम का,

वही पर ध्यान होगा भक्त हनुमान का,

नाम हनुमान जी का भक्ति का खजाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,




हनुमान लगते है राम जी को प्यारे,

बजरंगी लगते है राम जी को प्यारे,

अंजनी के लाला सीता मैया के दुलारे,

राम जी के चरणों में इनका ठिकाना,

झूम झूम नाचे देखो भकत हनुमाना,





पार ना लगोगे श्री राम के बिना

पार ना लगोगे श्री राम के बिना,
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना।
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना,
श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना।


वेदो ने पुराणो ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला।
जीये हनुमान नही राम के बिना,
राम भी रहे ना हनुमान के बिना।


जग के जो पालन हारे है,
उन्हे हनुमान बड़े प्यारे है।
कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना,
रास्ता ना मिलेगा हनुमान के बिना।


जिनका भरोसा वीर हनुमान,
उनका बिगड़ता नही कोई काम।
लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना,
कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना।



 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



सुबह शाम आठों याम यही काम किया जा

सुबह शाम आठो याम यहीं नाम लिए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा




लिखा था राम नाम वो, पथ्थर भी तर गए

किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए

बस नाम का रसपान, ए इंसान किए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा




राम नाम की धुन पे नाचे हो कर के मतवाला

बजरंगी सा इस दुनिया में कोई ना देखा भाला

जो भी हनुमत में दर पे आता, उसका संकट ताला

मुख में राम, तन में राम, जापे राम राम की माला







जहाँ राम का कीर्तन वही हनुमान जति हो

गोदी मे गणपति को लें शिव पार्वती हो

सियाराम की कृपा से सौ साल जिए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा




जिसपे दया श्री राम की, बाका न बाल हो

उसका सहाय ‘लक्खा’ अंजनी का लाल हो

‘राजपाल’ तू हर हाल में जैकार किए जा

खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा ।








छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना



छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

कहते लोग इसे राम का दिवाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

पाँव में घूंघरु बांध के नाचे

राम जी का नाम इसे प्यारा लागे

राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना

॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का

लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का

राम के चरण में हैं इनका ठिकाना

॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

नाच नाच देखो श्रीराम को रिझाये

बनवारी देखो नाचता ही जाये

भक्तों में भक्त बडा दुनियाँ ने माना

॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

कहते लोग इसे राम का दिवाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना



 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



राम जी के साथ जो हनुमान नहीं होते



राम जी के साथ जो हनुमान नही होते







राम जी के साथ जो हनुमान नही होते,

राम जी के पुरे काम नही होते,




हनुमान पर्वत उठा कर ना लाते,

कैसे सजीवन सुशन वेद पाते,

प्राण जाते लक्षण के राम रहते रोते,

राम जी के पुरे काम नही होते,




लंका में अगर हनुमान नही जाते,

और राम की शरण में विविसन ना आते ,

रावन से विजय श्री राम नही होते ,

राम जी के पुरे काम नही होते,




रावन की लंका अगर न जलाते ,

हनुमान विकराल रूप न दिखाते,

सीता रह जाती बही राम उन्हें खोते,

राम जी के पुरे काम नही होते,





राम जी करेंगे ना तो श्याम जी करेंगे



राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे
तेरे सारे काम हनुमान जी करेगे

राम और श्याम दोनों बात मानते है
भक्त से बड़ा न कोई सब जानते है
होगा वही जो भी ये जुबान से कहे गे
राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे

आये जो मुसीबत नाम लिया करना,
अटके जो नैया बस याद किया करना
तेरी हर समस्या का निधान भी करेगे
राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे

राम जी से मिलना चाहे श्याम जी से मिलना
वनवारी पेहले हनुमान जी से मिलना
दोनों से तुम्हारी पहचान भी करे गे
राम जी करेंगे न तो श्याम जी करेंगे




 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है



मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,बजरंगी संभालो परिवार तेरा है ।

मंगलवार को मंदिर में आऊंगा मैं,
शनिवार सिन्‍दूर चढाउगा मैं ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
हम गरीबो पे बाबा उपकार तेरा है ॥

यह नैया छोड़ी है तेरे सहारे,
अब लगाने पड़ेगी किनारे ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
साँचा साँचा बाला जी परिवार तेरा है ॥

तूने संकट में साथ निभाया,
और मुसीबत से हमको बचाया ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
बजरंगी हमे तो आधार तेरा है ॥

हम गरीबों का तू है सहारा,
सच्‍चा साथी समझ के पुकारा ।
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
बनवारी बतादो क्‍या विचार तेरा है ॥





राम भी मिलेंगे तुझे श्याम भी मिलेंगे



राम भी मिलेंगे तुझे,श्याम भी मिलेंगे,
जब तुझे श्री हनुमान,
जी मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥


राम और श्याम को,
बजरंगी बड़े प्यारे,
योद्धा है कन्हैया के,
राम के दुलारे,
चाहे जो बजरंगी,
राम श्याम जी मिलेंगे,
चाहे जो बजरंगी,
राम श्याम जी मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥

निर्बल के बल मेरे,
वीर बजरंगी,
दुःख में हमेशा बने,
दुखियों के संगी,
प्रेम से पुकारो उस,
पल ही मिलेंगे,
प्रेम से पुकारो उस,
पल ही मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥

राम को पुकारो चाहे,
श्याम को निहारो,
दोनों के लिए तो,
हनुमान को पुकारो,
‘लख्खा’ तेरे सारे सकंट,
पल में टलेंगे,
‘लख्खा’ तेरे सारे सकंट,
पल में टलेंगे,
जब तुझे श्री,
हनुमान जी मिलेंगे,
राम भी मिलेंगे तुझें,
श्याम भी मिलेंगे ॥



 hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



की जे केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम



कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम
मेरी राम जी कह देना जय सियाराम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
अपने राम जी से कह देना जय सिया राम

दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो
अपने भक्तो की जगाते तकदीर तुम हो
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम
मेरे राम जी से कह देना जय सियाराम

महाबली महायोधा महासंत तुम हो
लाते सूखे हुए बागो में बसंत में तुम हो
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

पूरी सदा ही हमारी हर आस करना
बाबा भक्तो को कभी ना निराश करना
दोनों चरण तुम्हारे हैं ‘लख्खा’ के सुखदाम
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम






hanuman ji ke superhit bhajan lyrics

एसे लाइव भजनों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हनुमान भजन आ लौट के आजा हनुमान





आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते हैं,
लक्ष्मण के बचा तू प्राण,
लक्ष्मण के बचा तू प्राण,
तुझे तेरे राम बुलाते हैं,
आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते है।। टेर ।।


गए पवनसुत लाने संजीवन,
अब तक क्यों नहीं आए,
सेनापति सुग्रीव पुकारे,
सेनापति सुग्रीव पुकारें,
नर बानर घबराए,
सब लोग भए सुनसान,
तुझे श्री राम बुलाते हैं।।१।।,

कभी तड़पते, कभी बिलखते,
जी भर के प्रभु रोते,
हाय लखन अपनी माता के,
हो इकलौते बेटे,
यूँ रुदन करत हैं राम,
तुझे श्री राम बुलाते हैं,
आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते है।।२।।

बीत गयी सब रैन घड़ी,
अब भोर रही है बाकी,
बीत गयी सब रैन घड़ी,
अब भोर रही है बाकी,
देख देख के राह तुम्हारी
बैरण अंखिया थाकि,
कही उदय ना हो जाये भान,
तुझे श्री राम बुलाते हैं।।३।।

प्रातः समय हनुमान संजीवन,
ले सेना में आए,
झूम लाल बजरंगी,
लक्ष्मण प्राण बचाएं,
तब जाग उठे बलवान,
तुझे श्री राम बुलाते हैं,
आ लौट के आजा हनुमान,
तुझे तेरे राम बुलाते है।।४।।

भजन ताऊ बांध ले सामान

 भजन ताऊ बांध ले सामान

सालासर के मंदिर माथा टेकन जाना स
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।। टेर।।
घूम घूम कर घूमर घाला और बजावा चंग
सालासर के मंदिर माही जाए मचाना उदंग
मंदिरिया के आगे तने खूब नचाना से
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।। १।।
घर का तो काढ़योढा ताऊ घी का पीपा लेले
हर्ष कहे तू भूल न जाना सिंदूर की डब्बी ले ले
बालाजी के डील पर सिंदूर लगाना से
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।।२।।
सालासर का बालाजी ते देव बड़ा हो मोटा
सच्चे मन से ध्यावे ताऊ धन का रहना टोटा
खीर चूरमा लड्डू का भोग लगाना है
ताऊ बांध ले सामान मेला देखन जाना स।। ३।।
1 साल में सुनले ताऊ चैत मेला आवे
सच्चे मन से ध्यावे ताऊ मन इच्छा फल पावे
थारे सागे मना भी बजरंग रिझाना से
ताऊ बांध ले सामान  मेला देखन जाना स।। ४।।


सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे हनुमान भजन

 सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे हनुमान भजन

सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे


बेगा सा संकट हरो रखो भगत को मान ।

बेगी सी सुध ले लीज्यो सालासर हनुमान ।। दोहा ।।


सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे

ओल्यू थारी आवे रे  याद सतावे रे 

याद सतावे रे सालासर बाला ओल्यू थारी आवे रे ।।टेर।।

मंगलकारी, हो बलकारी, सारे जगत में महिमा है भारी,

जियो घबरावे रे जियो घबरावे रे जियो घबरावे रे सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे ।।1।।

दुष्ट निकंदन, हे दुख भंजन, नैना तरस रया अंजनी नंदन

 दर्श दिखा दे रे दरस दिखा दे रे दरस दिखा दे सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे ।।2।

सोहनसुत अब,हिम्मत हारी, सुन लीजो बाबा अरज हमारी

कृपा बरसा दे रे, कृपा बरसा दे रे ,कृपा बरसा दे रे सालासर वाला ओल्यू थारी आवे रे ।।3।।


भजन सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश hanuman bhajan

 भजन सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश hanuman bhajan



सालासर वाला आवो नी पधारो मारे देश
सालासर वाला


लाल लंगोटा वालो भेष,रे
सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश ।।टेर।।
संकट मोचन बाबा आप कहावो, आप कहावो बाबा आप कहावो
कष्ट  मितावो थे हमेश रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।1।।
राम भगत बाबा आप कहावो, आप कहावो बाबा आप कहावो, 
भगति थे दीज्यो जी हमेश  रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।2।।
सोहम सुत का काज सवारों, काज सवारों बाबा काज  सवारों,
दर्शन दीज्यो जी हमेश रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।3।।


बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,hanuman bhajan

 बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,hanuman bhajan



बाबा को नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,

बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी.,

बिगड़ी बन जाएगी जिंदगी संवर जाएगी ।।टेर।।दु

दुश्मन तेरा बढ़ता जाए, और रास्ता तू नहीं पाए,-2

पूनरासर वाले को पुकार, बिगड़ी बन जाएगी--।।1।।

भूत पिशाच निकट जब आए, घर में आकर तुझे सताए-2

मेहंदीपुर वाले को पुकार, बिगड़ी बन जाएगी--।।2।।

धंधा जब मंदा हो जाए, कर्जा तेरा बढ़ता जाए-2

सालासर वाले को पुकार बिगड़ी बन जाएगी--।।3।।

सोहनसुत है प्रेम पुजारी ,बाबा लज्जा रखीयो म्हारी,

हम सब हैं बाबा प्रेम पुजारी ,बाबा लज्जा रखीयो म्हारी,

बाबा का रूप हजार बिगड़ी बन जाएगी--।।4।।


यूट्यूब पर तर्ज को सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,hanuman bhajan

 आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,hanuman bhajan,hanuman ji ke bhajan,




आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल हमारे हरी कीर्तन में,

आना पवन कुमार......।।टेर।।


आप भी आना संग में रामजी लाना,

लाना जनक दुलार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।1।।


भरत जी को लाना लक्ष्मण जी को लाना,

लाना सब परिवार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।2।।


कृष्ण जी को लाना और राधा जी को लाना,

लाना लखदातार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल.....।।3।।


शिव जी को लाना मैया जी को लाना,

लाना मदन मुरार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।4।।


सुमति को लाना कुमति को हटाना,

करना बेड़ा पार हमारे हरी कीर्तन में,

आना अंजनी के लाल......।।5।।


हम भक्तो पे कृपा कर के, सुनलो मेरी पुकार, 
आना अंजनी के लाल.....।।6।।


एसे लाइव भजनों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें



hanuman ji ke superhit bhajan lyrics



जितना चाहु उतना देना, हनुमान भजन

जितना चाहु उतना देना, हनुमान भजन



 जितना चाहु उतना देना ओ मेरे हनुमान जी, 2

ओ मेरे हनुमानजी बात मेरी मानो जी ,जितना चाहु।।टेर।।


रुपियो का भंडारा भरना ,जब देवो गिनती मत करना 2

बल बुद्धि और विद्या देना तनिक ना हो अभिमान जी।।1।।


श्री राम की भक्ति देना, अवगुण दोष सभी हर लेना 2

नौकर और हवेली देना सुख से जपु तेरा नाम जी ।।2।।


मेवा मिश्री और मलाई मिलकर खाएं लोग लुगाई 2

सोहनसुत को इतना देना ,रहे तुम्हारा ध्यान जी  ।।3।।



इसी प्रकार के भजनो के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें जय जय श्री कृष्णा





शुक्रवार के भजन  के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें

ना स्वर है ना सरगम है हनुमान भजन

   ना स्वर है ना सरगम है ना लय ना तराना है




 ना स्वर है ना सरगम है ना लय तराना है
 हनुमान के चरणों में एक फूल चढ़ाना है ।।टेर।।


जब बाल समय तुम ने सूरज को निगल डाला,
अभिमानी सुरपति का सब दर्प मसल डाला,
हनुमान हुए तब से संसार ने जाना है ।।1।।

सब दुर्ग ढहा करके लंका को जलाए तुम,
सीता की खबर लाए लक्ष्मण को बचाए तुम,
प्रिय भरत सर इसे तुमको श्रीराम ने माना है।।2।।

जब राम नाम तुमने पाया ना नगीने में,
तुम चीर दिए सीना सियाराम थे सीने में,
विस्मित जग ने देखा कभी राम दीवाना है।।3।।

हे अजर अमर स्वामी तुम हो अंतर्यामी,
मैं दीन हीन चंचल अभिमानी मै अज्ञानी,
तुमने जो नजर फेरी मेरा कौन ठिकाना है।।4।।





जय श्री कृष्णा