धर्म पुजा पाठ

हर प्रकार की पूजा, हवन, मंत्र , मुहूर्त, दुर्गा स्थापना मुहूर्त, दीपावली मुहूर्त, गणपति स्थापना मुहूर्त, जाप, पाठ, ज्योतिष, राशिफल, राशि भविष्य, भगवान के 108 नाम, मंत्र, भगवान श्री गणेश, महादेव, विष्णु, लक्ष्मी, हनुमान के मंत्र, पूजा की लिस्ट आदि इस ब्लॉग पर आपको मिलेंगे ।

सावन की बरसे बदरिया

 


सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया ll

भीगी चुनरिया माँ की, भीगी चुनरिया ll

सावन की बरसे बदरिया,,,,,,,,,,,,,,,


लाल चोला मईया का, चम चम चमके

माथे की बिंदिया भी, दम दम दमके ll

हाथों में झलके मुंदरिया, माँ की भीगी चुनरिया,

सावन की बरसे बदरिया,,,,,,,,,,,,,,,


छाई हरियाली झूमे, अम्बुआ की डाली

हो के मतवाली कुके, कोयलिया काली ll

बादल में कड़के बिजूरिया, माँ की भीगी चुनरिया,

सावन की बरसे बदरिया,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


उँचा भवन तेरा, उँचा है डेरा

कैसे चढ़ूँ पावों, फिसले है मेरा ll

टेढ़ी-मेढ़ी है डगरिया, माँ की भीगी चुनरिया,

सावन की बरसे बदरिया,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


काली घटा पानी, भर भर के लाई

झूला झूले, वैष्णो माई ll

चँचल पे माँ की नज़रिया, माँ की भीगी चुनरिया,

सावन की बरसे बदरिया,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अपलोडर-अनिल रामूर्ति भोपाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद