कृष्ण जी के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कृष्ण जी के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आली म्हाने लागे वृन्दावन निको | Sakhi mohe lage Vrindavan neeko/I

मीराँ बाई

लागे वृन्दावन निको आली म्हाने लागे वृन्दावन निको-२

घर-घर तुलसी ठाकुर पूजा ठाकुर पूजा-२

दर्शन गोविन्द जी को ॥आली म्हाने॥

निर्मल नीर बहत यमुना में बहत यमुना में-२

भोजन दुध दहीं को ॥आली म्हाने॥

रत्न सिंघासन आप बिराजे, आप बिराजे-२

मुकुट धरयो तुलसी को ॥आली म्हाने॥

कुंजन कुंजन फिरत राधिका, फिरत राधिका-२

शब्द सुनत मुरली को ॥आली म्हाने॥

मीरा के प्रभु गिरधर नागर, गिरधर नागर-२

भजन बिना सब फीको ॥आली म्हाने॥ 

लाला कहा जाए या कान्हा कहा जाए | Lala kahan Jaaye ya Kanha kahan Jaaye

 लाला कहा जाए या कान्हा कहा जाए

बोल मुरली वाले तुझे क्या कहा जाए - २

​मैंने हीरों का मुकुट बनवाया, मेरे कान्हा को पसंद नहीं आया

उसे मोर मुकुट, उसे मोर मुकुट पसंद आया पसंद आया

लाला कहा जाए ............

​मैंने फूलों की माला बनवाई, मेरे कान्हा को पसंद नहीं आई

उसे वैजयंती माला, उसे वैजयंता माला पसंद आई

लाला कहा जाए ............

​मैंने धोती जामा बनवाए मेरे कान्हा को पसंद नहीं आए

उसे पीला पीताम्बर तुझे पीला पीताम्बर पसंद आया

लाला कहा जाए ............

​मैंने खेल खिलोने मंगवाए मेरे कान्हा को पसंद नहीं आए

उसे प्यारी बासुरिया, उसे प्यारी बासुरिया पसंद आई

लाला कहा जाए ............

​मैंने हाथी घोड़े मंगवाए मेरे कान्हा को पसंद नहीं आए

उसे छोटी छोटी गायें पसंद आई

लाला कहा जाए ............

​मैंने छप्पन भोग बनवाए मेरे कान्हा को पसंद नहीं आए

उसे माखन मिश्री पसंद आई, उसे माखन मिश्री पसंद आई

लाला कहा जाए ............

बंशी बंजा के किधर गया रे | Bansi Baja Ke Kidhar Gayo Re

 बंशी बंजा के किधर गया रे, मोरे बाँके साँवरिया

मुरली बजा के किधर गया रे, मोरे बाँके साँवरिया

​जब से सुनी है तेरी बैरन मुरलिया

दिन नहीं चैन मुझे रात नहीं निंदिया

जाने क्या जादू कर गयो रे, मोरे बाँके साँवरिया।

​बैरन हो गई रात की निंदियाँ

भूल सकूँ ना श्याम तेरी सुरतिया

याद करेजवा में कर गयो रे, मोरे बाँके साँवरिया।

​तेरे मिलन को जियरा तरसे

नैना मोरे ज्यूँ सावन बरसे

बरस बरस घर भर गयो रे, मोरे बाँके साँवरिया।

​अरविन्द जी कहे मत तरसाओ

भोले साँवरिया दरश दिखाओ

काहे को भूल बिसर गयो रे, मोरे बाँके साँवरिया।

ज़रा इतना बता दे कान्हा | Jara Itna Bata De Kanha

 ज़रा इतना बता दे कान्हा, तेरा रंग काला क्यों,

तू काला होकर भी जग से निराला क्यों॥


मैंने काली रात को जन्म लिया,

और काली गाय का दूध पीया,

मेरी कमली भी काली है,

इस लिए काला हूँ,

ज़रा इतना बता दे….


सखी रोज़ ही घर में बुलाती है,

और माखन बहुत खिलाती है,

सखिओं का भी दिल काला,

इस लिए काला हूँ,

ज़रा इतना बता दे….


मैंने काली नाग पर नाच किया,

और काली नाग को नाथ लिया,

नागों का रंग काला,

इस लिए काला हूँ,

ज़रा इतना बता दे….


सावन में बिजली कड़कती है,

बादल भी बहुत बरसतें है,

बादल का रंग काला,

इसलिए काला हूँ,

ज़रा इतना बता दे….


सखी नयनों में कजरा लगाती है,

और नयनों में मुझे बिठाती है,

कजरे का रंग काला,

इसलिए काला हूँ,

ज़रा इतना बता दे कान्हा....

भजन जय जय पितर जी महाराज

 

जय जय पित्तारजी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी । शरण पड़यो हूँ थारी बाबा, शरण पड़यो हूँ थारी ।।

आप ही रक्षक आप ही दाता, आप ही खेवनहारे । मैं मूरख हूँ कछु नहिं जाणूं, आप ही हो रखवारे ।। जय ।।
आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी ।
हम सब जन हैं शरण आपकी, है ये अरज गुजारी ।। जय ।।
देश और परदेश सब जगह, आप ही करो सहाई । काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई || जय ||
भक्त सभी हैं शरण आपकी, अपने सहित परिवार । रक्षा करो आप ही सबकी, रहूँ मैं बारम्बार ।। जय ।।
जय जय पित्तारजी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी । शरण पड़यो हूँ थारी बाबा, शरण पड़यो हूँ थारी ।।

भजन, कृष्ण भजन, राधा ढूंढ रही लिरिक्स,bhajan

 भजन, कृष्ण भजन, राधा ढूंढ रही लिरिक्स




कृष्ण भजन, राधा ढूंढ रही लिरिक्स




राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा,

श्याम देखा घनश्याम देखा,
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा ।। टेर।।



राधा तेरा श्याम हमने मथुरा में देखा,

बंसी बजाते हुए हो राधा तेरा श्याम देखा।।1।।



राधा तेरा श्याम हमने गोकुल में देखा,

गैया चराते हुए ओ राधा तेरा श्याम देखा।।2।।



राधा तेरा श्याम हमने वृंदावन में देखा,

रास रचाते हुए ओ राधा तेरा श्याम देखा ।।3।।



राधा तेरा श्याम हमने जतीपुरा में देखा, 

गोवर्धन उठाते हुए ओ राधा तेरा श्याम देखा ।।4।।


राधा तेरा श्याम हमने भक्तों में देखा,

राधे राधे जपते हुए हो राधे तेरा श्याम देखा ।।5।।




इसी प्रकार से कृष्ण जी के भजन और ज्योतिष, मंत्र, मुहूर्त, अंक ज्योतिष आदि के लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें और ब्लॉग को शेयर भी जरूर करते रहें ।


जय जय श्री कृष्णा जय जय श्री राधे