सोहनसुत भजनमाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोहनसुत भजनमाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

thara Raat dina gun Gava dadhimati bhajan

 thara Raat dina gun Gava dadhimati bhajan|थारा रात दिना गुण गवा दधिमती माता भजन 


मां दधिमती के द्वार पर आवे हैं संसार 

दुखिया सुखिया सब जणा मां थासु करे पुकार ।।दोहा।।

थारा रात दिना गुण गवा थाने नित उठ शीश झुकावा ओ माता दधिमथी थोड़ी सी नजर थे करो ।। टेर।।


सांचा मनसू ध्यावे जाको मान बढ़ाओ हो

पल में महाराणा मैया रंक बनाओ हो

थारी दया नजर हो जावे बो राज उदयपुर पावे ओ माता दधिमती थोड़ी सी नजर तो करो ।।1।।

दुखिया ने सुखिया मैया पल में करो हो भगता का कष्ट मैया पल में हारो हो 

जद घोर अंधेरों छावे तू ज्वाला बनकर आवे 

ओ म्हारी मावड़ी थोड़ी सी नजर तो करो ।।2।।

घोर निसाचर मंदिर तोड़न आया हा काला भंगरा सु मैया आप भगाया हा 

हो लच्छमी कि अवतारी थारो महिमा सब सु न्यारी ओ म्हारी नारायणी थोड़ी सी नजर तो करो ।।3 ।।

माता शांता जद थाने पुकारी ऋषि अथर्वा घर आप पधारी थाने दाधीच कुल सब ध्यावे थारो सोहनसुत गुण गावे ओ म्हारी कुलदेवी थोड़ी सी नजर तो

 करो ।।4।।


यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

भजन सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश hanuman bhajan

 भजन सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश hanuman bhajan



सालासर वाला आवो नी पधारो मारे देश
सालासर वाला


लाल लंगोटा वालो भेष,रे
सालासर वाला आओ नी पधारो म्हारे देश ।।टेर।।
संकट मोचन बाबा आप कहावो, आप कहावो बाबा आप कहावो
कष्ट  मितावो थे हमेश रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।1।।
राम भगत बाबा आप कहावो, आप कहावो बाबा आप कहावो, 
भगति थे दीज्यो जी हमेश  रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।2।।
सोहम सुत का काज सवारों, काज सवारों बाबा काज  सवारों,
दर्शन दीज्यो जी हमेश रे सालासर वाला आवोनी पधारो म्हारे देश ।।3।।


भजन तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा,devi bhajan,

भजन, तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा,  

दधिमथी माता भजन,

(भजन गायक निर्माता धर्म पुजा पाठ, सोहनसुत)

गौठ नगर कि जगदंबे सर पर तेरे ताज ।

आ गया हूं शरण में, मां रखियो मेरी लाज ।।दोहा ।।

तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा,

तेरे बालक की झोली कौन भरेगा ।।टेर।।

दया करो मेरी मां ,कृपा करो मेरी मां,

दधिमती माता दया करो, दधिमती माता कृपा करो,

(अंतरा)

दधिमती मैया बालक हूं तेरा,

 तेरे सिवा दुनिया में कोई नहीं मेरा, 

अटकी है नैया पार कौन करेगा,तुम ना सुनोगी---।।1।।

मेरा हर काम मैया अटक रहा है,

तेरा यह बालक जग में भटक रहा है,

मेरा यह संकट मैया कौन हरेगा,तुम ना सुनोगी--।।2।।

 धर्म पूजा पाठ की सब हंसी उड़ावे, 

जादू टोना टोटका की बात बतावे, 

तेरी महिमा की गाथा कौन कहेगा,तुम ना सुनोगी--।।3।।

दधिमती मैया ऐसा चमत्कार कर दो, 

अपने बालक की झोली खुशियों से भर दो, सोहनसुत गुण गाता रहेगा, तुम ना सुनोगी--।।4।।

इस भजन को यूट्यूब पर सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दधिमती भजन


बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,hanuman bhajan

 बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,hanuman bhajan



बाबा को नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी,

बजरंगी नाम पुकार बिगड़ी बन जाएगी.,

बिगड़ी बन जाएगी जिंदगी संवर जाएगी ।।टेर।।दु

दुश्मन तेरा बढ़ता जाए, और रास्ता तू नहीं पाए,-2

पूनरासर वाले को पुकार, बिगड़ी बन जाएगी--।।1।।

भूत पिशाच निकट जब आए, घर में आकर तुझे सताए-2

मेहंदीपुर वाले को पुकार, बिगड़ी बन जाएगी--।।2।।

धंधा जब मंदा हो जाए, कर्जा तेरा बढ़ता जाए-2

सालासर वाले को पुकार बिगड़ी बन जाएगी--।।3।।

सोहनसुत है प्रेम पुजारी ,बाबा लज्जा रखीयो म्हारी,

हम सब हैं बाबा प्रेम पुजारी ,बाबा लज्जा रखीयो म्हारी,

बाबा का रूप हजार बिगड़ी बन जाएगी--।।4।।


यूट्यूब पर तर्ज को सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जितना चाहु उतना देना, हनुमान भजन

जितना चाहु उतना देना, हनुमान भजन



 जितना चाहु उतना देना ओ मेरे हनुमान जी, 2

ओ मेरे हनुमानजी बात मेरी मानो जी ,जितना चाहु।।टेर।।


रुपियो का भंडारा भरना ,जब देवो गिनती मत करना 2

बल बुद्धि और विद्या देना तनिक ना हो अभिमान जी।।1।।


श्री राम की भक्ति देना, अवगुण दोष सभी हर लेना 2

नौकर और हवेली देना सुख से जपु तेरा नाम जी ।।2।।


मेवा मिश्री और मलाई मिलकर खाएं लोग लुगाई 2

सोहनसुत को इतना देना ,रहे तुम्हारा ध्यान जी  ।।3।।



इसी प्रकार के भजनो के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें जय जय श्री कृष्णा





शुक्रवार के भजन  के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें

राजस्थानी भजन, श्याम भजन,( मारवाड़ी भजन)

     राजस्थानी भजन, श्याम भजन,( मारवाड़ी भजन)

              खाटू वाले श्याम जी की महिमा अपार










जयकारा बोलो जयकारा बोलो~2
खाटू वाले श्याम जी की महिमा अपार,
दर्शन करवा आवे देखो लाखों नर नार ।।टेर।।
जयकारा बोलो जयकारा बोलो~2

दुनिया में इसका जयकारा लग रहा 
चारों ओर इसका नजारा सज रहा,
हारे का सहारा बतावे संसार,
दर्शन करबा आवे~~~~।।1।।


जिसने भी इस क लगाई जय कार
दौड़ा दौड़ा आया देखो लखदातार,
दीन दुखी निर्बल की सुनता पुकार
दर्शन करबा आवे~~~~।।2।।

सोहनसुत श्याम को जब भी बुलाएगा
लीले घोड़े वाले को हाजिर वहाँ पायेगा,
तेरे इस जीवन में होगा चमत्कार
दर्शन करबा आवे~~~~।।3।।






इस भजन को यूट्यूब पर सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मारवाड़ी भजन, राजस्थानी भजन, सोहनसुत भजनमाला,
श्याम भजन, भजन, ज्योतिष और मंत्र आदि के पोस्ट के लिए इस ब्लॉग को फॉलो जरूर करें तथा अपने यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और शेयर करें 






खाटू श्याम, खाटू श्याम भजन, श्याम भजन

         खाटू श्याम,   खाटू श्याम भजन (श्याम भजन )

          मिली सांवरे से मेरी नजर से नजर








मिली सांवरे से मेरी नजर से नजर
दिल मेरा खो गया देखते देखते ।।टेर ।।

मांगने को जो आए थे लाखों यहां
बेसुध हो गए देखते देखते
तेरी नजरों का ऐसा हुआ जो असर
वो समय हो गया देखते देखते ।।1।।




धड़कने रुक गई मन भटकता ना था
 दिल में मेरे ऐसी छवि छा गई,
तेरे दर्शन का ऐसा हुआ जो असर
मैं तेरा हो गया देखते देखते।।2।।




सोहनसुत के दिल की तमन्ना यही
देखता में रहु तेरी सूरत वही,
तेरे दामन की डोरी ये छूटे नहीं
बीते जीवन तुझे देखते देखते।।3।।






 भजन को यूट्यूब पर सुनने के लिए यहां क्लिक करें


खाटू श्याम, खाटू श्याम भजन, श्याम भजन,


भजन,

इसी प्रकार के भजन और मंत्र पूजा पाठ ज्योतिष के लिए अपने इस ब्लॉग को फॉलो करें