गणेश भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गणेश भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sabsyu pratham manawa | सब स्यूँ प्रथम मनावॉ, थॉने देवा रा सरदार

 ॐ गणेश वन्दना

​(तर्ज : सावन का महिना..)

​सब स्यूँ प्रथम मनावॉ, थॉने देवा रा सरदार।

रणत भंवर स्यूँ आप पधारो, हो रही जय जय कार ॥टेर॥

​शंकर सुत थॉने, दुनिया है ध्यावे,

गिरिजा भवानी थॉने लाड लडावे।

थे मूसे चढ़कर आवो, थॉरी खूब करॉ मनुहार ॥१॥

रणत भंवर...

​दुंद दुन्दाला थे हो, सूंड सूंडाला,

थॉरे गले में सोवे, मोतियन माला,

पीताम्बर वस्त्र रो, थे खूब करॉ श्रृंगार-२ ॥२॥

रणत भंवर...

​लड्डुवन रो बाबा थॉरे भोग लगावाँ,

तिलक लगावा थॉने, मीठा भजन सुनावॉ-२

दयावन्त वर दायक, थे विनायक महाराज-२ ॥३॥

रणत भंवर...

​शुभ काम हुआँ थॉने प्रथम मनावॉ,

शादी ब्याह में थॉने, प्रथम बुलावॉ

भगत थॉराँ गुण गावे, थे खूब भरो भण्डार ॥४॥

रणत भंवर...

गणपति कहा जाए, गजानन कहा जाए

 

गणपति कहा जाए, गजानन कहा जाए"

(तर्ज़ - मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए)

​गणपति कहा जाए, गजानन कहा जाए

बोल सिद्धिविनायक, तुझे क्या कहा जाए

​मैंने मोर सवारी मंगवाई

मेरे गजानन को पसंद नहीं आई,

उसे चूहे की सवारी - 2 पसंद आई

गणपति कहा जाए ..............

​मैंने फूलों की माला मंगवाई

मेरे गजानन को पसंद नहीं आई,

उसे दूर्वा वाली माला - 2 पसंद आई

गणपति कहा जाए ............

​मैंने छप्पन भोग मंगवाए

मेरे गजानन को पसंद नहीं आए,

उन्हें लड्डू और मोदक - 2 पसंद आए

गणपति कहा जाए ............

दुःखहर्ता बनके, सुखकर्ता बनके चले आना

 

दुःखहर्ता बनके, सुखकर्ता बनके चले आना

गजानन चले आना - २

​तुम विघ्न विनाशक आना - २

इच्छा पूरी करने, हाथ सर पे रखने चले आना

गजानन चले आना ...............

​तुम अष्टविनायक आना - २

मोदक हाथ लेकर, खुशियाँ साथ लेकर चले आना

गजानन चले आना ................

​तुम भाग्यविधाता आना - २

रिद्धि साथ लेके, सिद्धि साथ लेके चले आना

गजानन चले आना ................

​तुम गौरी नंदन आना - २

वर्षा दया की करो, दुःख सबके हरो, चले आना

गजानन चले आना ................

​तुम मंगलमूर्ति आना - २

आस तोड़ो नहीं, साथ छोड़ो नहीं चले आना

गजानन चले आना ................

गणेश भजन गाइए गणपति जगवंदन


गणेश भजन गाइए गणपति जगवंदन
गणेश भजन गाइए गणपति जगवंदन 

ganesh bhajan सभा में रंग बरसाओ

 



ganesh bhajan



महाराज गजानंद आओ जी 

म्हारी सभा में रंग बरसाओ जी ।। टेर।।


रणत भंवर से आओ गजानंद, 

रिद्धि सिद्धि संग में लाओ जी।।१।।


पार्वती के देवापुत्र कहावो, 

शंकर के मन भाओजी ।। २।।


चंदन चौकी देवा आप विराजो,

 केसर तिलक लगाओ जी।। ३।।


मूषक वाहन देवा आप विराजो 

मोदक का भोग लगाओ जी ।।४।। 


तानसेन गणपति गुण गावे, 

भूल्या न राह दिखाओ जी ।।५।।


ganesh bhajan lyrics गणपति देव बड़ा बलवान

 

गणपति देव बड़ा बलवान

ganesh bhajan lyrics तूने मुझे बुलाया बाप्पा मोरिया







तूने मुझे बुलाया बाप्पा मोरिया

(तर्ज : तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए)

तुमने मुखे बुलाया बाप्पा मोरिय

मैं आया मैं आया बाप्पा मोरिया

ओ बाप्पा मोरया. गजानन मोरया

ओ गणपति मोरया हो ......तुने




सारा जग है तेरा दीवाना

मैने तुझको ना पहचाना

ओ कैलाश में रहने वाले - २

पर में रह ना पाया बाप्पा

मैं आया मैं आया बाप्पा मोरिया ।।१।।




सूने मन में जल गई बाती

एक बराबर तेरे सारे साथी

मुह खोलू क्या तुझसे मागू - २

बिन मांगे सब पाया बाप्पा मोरया

मैं आया मैं आया बाप्पा मोरिया ।।२।।




कौन है राजा; कौन भिखारी

इस दुनिया में तेरे सारे पुजारी

तूने सबकी रक्षा कीन्ही - २

अपने गले लगाया बाप्पा मोरिया ।।३।।




शिव शंकर के तुम हो दुलारे

मा गौरा की आंख के तारे

सारे जग के प्राण प्यारे - २

राक्षस मार गिराया बाप्पा मोरया

मैं आया मैं आया बाप्पा मोरिया ।।४।।

प्रेम से बोलो जय गजानन

सारे बोलो,

आते बोलो,

जाते बोलो

अष्ट विनायक, मंगल मूर्ति, गणपति भोले कष्ट निवारे, पार उतारे संकट हारे

सिद्धि विनायक

गणेश भजन ganpati bhajan

 मेरे गजानन सरकार

गणेश भजन




तर्ज :- आ लोट के आजा मेरे मीत

मेरे गजानंद सरकार मैं दौड़ा आया तेरे दरबार

कर दे बेड़ा तू सबका पार मैं दौड़ा आया तेरे दरबार ।।टेर।।

सिद्धि सदन गजबदन विनायक भक्तों के रखवाले, 

भक्तों पर है परम दयालु है प्रथम पूजते सारे 

भक्तों को है देते तार मैं दौड़ा आया तेरे दरबार ।।1।।


चतुर गुनी रिद्धि सद्धि के दाता विद्या देने वाले

परम दयालु परम कृपालु मन को हर्षाने वाले

विद्या का दे दो सार मैं दौड़ा आया तेरे दरबार ।।2।।


मैं अज्ञानी और अभिमानी  काम क्रोध मैंने पाले

सच्ची राह दिखाओ गणपति जग को पालनवाले 

सोहनसुत की सुनना पुकार मैं दौड़ा आया तेरे दरबार।।3।।