khatu shyam bhajan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
khatu shyam bhajan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बार-बार मै तनै निहारूं कुण करयो सिणगार | Bar Bar Mein tane nihaaru Kaun Karo Singar

 

(तर्ज : बार-बार मै सीता-सीता....)

 बार-बार मै तनै निहारूं कुण करयो सिणगार, मनड़ के बीच बाबा खुब सज्यो दरबार || टेर ॥ 

मोर मुकुट कांना म कुण्डल सोवे है, होठां की या मुरली मनडो मोव है,

मुख

म बीडा रच्यो पान को सदा रहव गुलजार, मनड क बीच बाबा ॥

....

केशर, चन्दन तिलक भाल पर साजै है, बाला की या लटक देख मन नाचे है, सिर पर छत्र कमर म फेटो, मोर छडी थार हाथ, मनड क बीच बाबा ॥

....

कैसी सुन्दर दीख ह फूलां की झांकी है, बीच सिंहासन छबि आपकी बाकी है,

गल बिच शोमा करे चौगुनी रंग बिरंगा हार, मनड क बीच बाबा

॥

जग मग ज्योति जगे थारी सबसे आगे,

बच के रहियो नजर किसी की ना लागे, सवा रूपयो भेंट में देकर, नजर देवूं म उतार ॥ मनड क बीच बाबा .... ॥

नर-नारी तेर दर्शन करन आ रहया है, श्याम मण्डल या तेरी महिमा गा रहया है, बडे प्रेम स सेबक थार कर इतर की बौछार,

मनड क बीच बाबा

॥

Baar Baar Mai Tumhe Pukaru Singer -Sanjay Mittal

 Baar Baar Mai Tumhe Pukaru Singer - Sanjay Mittal | बार-बार मैं तुम्हें पुकारू, सुन लो लखदाता


बार-बार मैं तुम्हें पुकारू, सुन लो लखदाता 

ओ बाबा सुन लो लखदाता

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार 

नैया हमारी श्याम, आगे लगा दो पार ।। टेर।।


सुना है मैंने नाम बड़े, तुम दानी हो 

ऐसा सुंदर रूप बड़े, तुम शानी हो

तन केशरिया बागा सोहे 

ओ बाबा कैसा है श्रृंगार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार ।।


अहलवती के लाल, माया तेरी न्यारी है 

पूरों मन की आस, भरोसा भारी है

आज विच नैया डूब रही है 

हो पार करो करतार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार





आलू सिंह जी भक्त बड़े, तपधारी है 

चरण नवावे शीश, ये दुनिया सारी है

केसर तिलक लगावे थारे 

ओ बाबा करे अजब श्रृंगार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार ।।


बंसी धर कर जोड़ के, शीश नवावे है 

तेरी कृपा श्री श्याम, यो हरदम चावे है

चरण कमल को लियो आसरो, 

ओ तेरो ही आधार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार।।





बदलेगा किस्मत सांवरिया चलो खाटू नगरिया | Badlega Kismat Sanwariya Chalo Khatu Nagariya

 बदलेगा किस्मत सांवरिया चलो खाटू नगरिया

खाटू नगरिया मेरे श्याम की डगरिया 

बदलेगा किस्मत सांवरिया चलो खाटू नगरिया ।। टेर।।

खाटू में श्याम जी का भवन निराला

कलयुग में श्याम जी का है बोलबाला 

लेते हैं सबकी खबरिया चलो खाटू नगरिया ।।


हारे हुओं का बाबा श्याम है सहारा

भटके हुओं को सदा मिलता किनारा

जादू भरी है डगरिया चलो खाटू नगरिया ।।


जीवन को जीवन बनाने  चले आओ 

नंदू कहे भक्तों देर ना लगाओ 

बदलेगा तेरा नजरिया  चलो खाटू नगरिया ।।







यह भी पढ़े ~

 भजन    गुण मिलान   
 108 नामावली    ज्योतिष 
   पूजा पाठ कहानी व्रत कथा

     


Aapke jaisa dayalu dusra dekha nahi | आपके जैसा दयालु दूसरा देखा नहीं

 आपके जैसा दयालू दूसरा देखा नहीं

दूसरा देखा नहीं दूसरा देखा नहीं 

आपके जैसा दयाल दूसरा देखा नहीं ।।

धर्म की रक्षा की खातिर दे दिया बलिदान भी

आपके जैसा तो दानी दूसरा देखा नहीं ।।

हम दीवाने सावरे के सावरे पे नाज है

भक्तों का ऐसा दीवाना दूसरा देखा नहीं ।।

कृष्ण ने खुश होके मोहित नाम रूप अपना दिया

कृष्ण की आंखों का तारा दूसरा देखा नहीं ।।



सावरे की महफ़िल को संवारा सजाता है | sanvare ki mahfil Ko sanvra sajata Hai

 सावरे की महफ़िल को संवारा सजाता है,

 किस्मत वालो के घर में श्याम आता है ।।टेर।।

गेहरा हो नाता बाबा का जिनसे, 

मिलने को बाबा आता है उनसे,

उनका यह साथी बन जाता है,

संवारे की महफ़िल को संवारा सजाता है।।


किरपा बरसती है जिनपे इनकी,

 तकदीर लिखता हाथो से उनकी, 

गम का अँधेरा छत जाता है

संवारे की महफ़िल को संवारा सजाता है।।


भजन सुनते जो इनके प्यारे, 

उसके परिवार के वारे न्यारे,

मंदिर सो घर बन जाता है,

संवारे की महफ़िल को संवारा सजाता है।।


कुछ भी असम्बब होता नही है,

महफ़िल में इसकी होता यही है,

सुनील सब यहाँ मिल जाते है, 

संवारे की महफ़िल को संवारा ।।

 सजाता है,

दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार | Duniya Se Main Hara To Aaya Tere Dwar

 दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,

यहाँ  भी  हार, गया तो फिर

 जाऊं कहाँ सरकार ॥

सुख में कभी ना तेरी याद है आई,

दुःख में सांवरिया तुमसे प्रीत लगाई,

सारा दोष है मेरा में करता हूँ स्वीकार,

यहाँ  भी  हार, गया तो फिर

 जाऊं कहाँ सरकार ॥


मेरा तो क्या है में तो पहले से हारा,

तुमसे ही पूछेगा ये संसार सारा,

डूब गई क्यों नैया तेरे रहते खेवनहार,

यहाँ  भी  हार, गया तो फिर

 जाऊं कहाँ सरकार ॥


सब कुछ गवाया बस लाज बची है,

तुझपे कन्हैया मेरी आस टिकी है,

सुना है तुम सुनते हो हम जेसो की पुकार,

यहाँ  भी  हार, गया तो फिर

 जाऊं कहाँ सरकार ॥


जिनको सुनाया सोनू अपना फ़साना,

सबने बताया मुझे तेरा ठिकाना,

सब कुछ छोड़ के आखिर आया तेरे दरबार,

यहाँ  भी  हार, गया तो फिर

 जाऊं कहाँ सरकार ॥

जां की सांची भक्ति जागी | Jyanki Sanchi Bhakti Jagi

 (तर्ज : धरती धोरा री....) 

जां की सांची भक्ति जागी,

जांकी प्रीत श्याम संग लागी,

जो है श्याम चरण अनुरागी,

बां न नमन करां ॥ टेर ॥

लेकर दुध कटोरो आई,

पीवण आयो कृष्ण कन्हाई,

मीरा निज हाथा सं प्याई, बां न नमन करा ।

नानी बाई घणी उदास, पक्को नरसी न विश्वास,

पूरयो सेट सांवरो आश, बां न नमन करा ॥

धन्ना जाट को शाली ग्राम,

करतो फिरै भगत को काम,

बी को मीत बण्यो घनश्याम, वां न नमन करा ॥

भक्तां क वश म भगवान,

भक्तां को ऊँचो स्थान,

'सेवक' बां को कर सम्मान, बां न नमन करा ॥

मुझे श्याम तेरा सहारा ना होता | Mujhe Shyam Tera Sahara Na Hota

 मुझे श्याम तेरा,

सहारा ना होता,

सहारा ना होता,

तो दुनिया में मेरा,

गुजारा ना होता।।


जीने को जीते थे,

मगर मर मर कर जीते थे,

मज़बूरी में दिन रात,

मेरे रो रो कर बीते थे,

रो रो के तुझको जो,

पुकारा ना होता,

पुकारा ना होता,

तो दुनिया में मेरा,

गुजारा ना होता।


मुझें श्याम तेरा,

सहारा ना होता,

सहारा ना होता,

तो दुनिया में मेरा,

गुजारा ना होता।।


दरबार में आकर के,

श्याम मेरा वक्त गुजर जाता है,

सुनते है तेरे दर पे,

बुरा से बुरा सुधर जाता है,

कर्मो को मेरे तुमने,

सुधारा ना होता,

सुधारा ना होता,

तो दुनिया में मेरा,

गुजारा ना होता।।


नालायक पर भी श्याम,

प्रभु किरपा बरसातें हो,

स्वारथ की दुनिया में,

तुम्ही बस प्रेम दिखाते हो,

‘संजू’ को तुमने जो,

निहारा ना होता,

निहारा ना होता,

तो दुनिया में मेरा,

गुजारा ना होता।।

प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश |Pyara Sa Mukhda ghunghrale kesh

 प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश,

कलयुग का राजा, खाटू नरेश,

हारे का सहारा है, मेरा श्याम धणी,

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी॥


बन सँवर के बैठा,

ये तो दरबार अपना लगा के,

देख लो करिश्मा,

श्याम चरणों में सर को झुका के,

कष्ट कटे दुखड़े मिटें,

देता छुटकारा है, मेरा श्याम धणी,

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी॥


आ रहे है लाखो,

श्याम बाबा का करते है दर्शन,

ध्यान से जो देखे,

इनके चेहरे में है वो आकर्षण,

दीवाना कर देता,

ऐसा जादुगारा है, मेरा श्याम धणी,

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी॥


जो भी हो जरुरत,

सच्चे मन से तू अर्जी लगा दे,

चाहिए अगर कुछ,

इसकी चौखट पे पल्ला बिछा दे,

कितनो के किस्मत की,

रेखा को सँवारा है, मेरा श्याम धणी,

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी॥


मुझको जो कुछ मिला है,

कैसे शब्दों में वर्णन करूँ मैं,

बार बार आकर,

इस दाता के पैंया पकड़ूँ,

दिल मेरा यूँ बोले,

बिन्नू ये तुम्हारा है, मेरा श्याम धणी,

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी॥


प्यारा सा मुखड़ा, घुँघराले केश,

कलयुग का राजा, खाटू नरेश,

हारे का सहारा है, मेरा श्याम धणी,

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी

लीला र म्हानै श्याम सै मिला दे | Leela Re Mane Shyam Se Mila De

 तर्ज : उड़ उड़ र म्हारा काला कागला...)

लीला र म्हानै श्याम सै मिला दे,

छम छम करतो बेगो आ... श्याम धणी नै सागे ल्या ॥

तू तो है बाबा की सवारी, तेरे बिन हाल ना बिहारी,

अरजी म्हारी लेतो जा... श्याम धणी नै सागे ल्या ॥

सांवरिया नै अरज सुणाजै, तू भी थोड़ो ज़ोर लगाजे,

आँखडल्यारी, प्यास बुझा... श्याम धणी नै सागे ल्या ॥

तू सेवक बाबा को प्यारो, तेरे बस में श्याम हमारो,

बेनतियां री लाज़ निभा... श्याम धणी नै सागे ल्या ॥

पलकें ही पलकें बिछायेंगे | Palke hi Palke bichayenge

 ॥ भजन श्री श्याम ॥

पलकें ही पलकें बिछायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे॥

हम तो हैं कान्हा के, जन्मों से दीवाने रे।

हम तो हैं बाबा के, भजनों के दीवाने रे।

मीठे-मीठे भजन सुनायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे॥ पलकें...

घर का कोना-कोना मैंने, फूलों से सजाया।

बन्दनवार बधाई, घी का दीपक जलाया।

प्रेमी जनों को बुलायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे॥ पलकें...

गंगाजल की झारी से, चरण पखारूँ।

भोग लगाऊँ लाड लड़ाऊँ, आरती उतारूँ।

खुशबू ही खुशबू उड़ायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे॥ पलकें...

अब तो लगन एक ही मोहन, प्रेम सुधा बरसादे।

जन्म जन्म की मैली चादर, अपने रंग रंगा दे।

जीवन को जीवन बनायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे॥ पलकें...

नटवर नागर नन्द का लाला, मुरली मधुर बजावे।

'नन्दू' प्रेमी नाच-नाच कर, गिरधर को रिझावे।

नैनों से नैन मिलायेंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे॥ पलकें...

म्हारे रे आँगणिये में तुलसी को बिड़लो | mare re anganiya mein tulsi ko bidlo of ji

 ॥ भजन श्री श्याम ॥

म्हारे रे आँगणिये में तुलसी को बिड़लो।

मन्दिर में बिराजे बाबो श्याम, बेड़ा पार करें॥

म्हारे श्याम जी के मुकुट बिराजे।

तन केशरिया बागो साजे।

गल वैजयन्ती माल, बेड़ा पार करें॥ मन्दिर.........

खाटू नगरी मेलो लागे भारी।

दूर-दूर से आवे नर नारी।

हो लिले असवार, बेड़ा पार करें॥ मन्दिर.........

स्यामी श्याम बन्यो देवालों।

ज्यामें बैठ्यो बजरंग बालो।

पवन पुत्र हनुमान, बेड़ा पार करें॥ मन्दिर.........

खीर चूरमों भोग लगावां।

नाचा गावां थाने रिझावां।

'प्रेम' करे गुणगान, बेड़ा पार करें॥ मन्दिर.........

खाटू वाले, मुझे बुला ले | Khatu wale mujhe bulale

 🎶 भजन श्री श्याम 🎶

खाटू वाले, मुझे बुला ले, यह मेरी अरदास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू है प्रभु धाम तेरा, रटता हूँ मैं नाम तेरा।

भक्तों के मन को मोहे, ऐसा रूप है श्याम तेरा॥

हम सेवक विनती करते हैं, करो हृदय में वास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

जिसने तेरा नाम लिया, प्रभु उसका आवागमन मिटा।

प्रेम-भाव से नाम लिया, प्रभु जन्म जनम का पाप कटा॥

जगदाधार तुम्हीं हो भगवान, करो भक्ति प्रकाश, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

भवभंजन दुःखहार तू ही, कलियुग का अवतार तू ही।

सबका पालनहार तू ही, निराकार साकार तू ही॥

बाबा श्याम करूँ मैं विनती, रहूँ चरण का दास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

आया हूँ मैं शरण तेरी, राखो लाज अब श्याम मेरी।

श्याम मण्डल यह अर्जी करी, सदा करो प्रतिपाल हरि॥

चरणकमल का लिया आसरा, मन की मिटा दो त्रास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

खाटू वाले, मुझे बुला ले | Khatu wale mujhe bulale




कुण जाने या माया श्याम की | kun jane ya maya shyam ki

 ॥ भजन श्री श्याम ॥

कोई न जाणे माया श्याम की, अजब निराली है।

त्रिलोकी को नाथ जाट कै, बन गयो हाली रै।।

सो बीघां को खेत जाट को, राम भरोसे खेती रै।

आधा में तो गेहूँ चना, आधा में दाना मेथी रै।

बिना बाड़ को खेत हमारो, श्याम रुखाली रै।। त्रिलोकी ...

भूरी भैंस चमकनी म्हारे, दो बकरी दो नारा रै।

बिना बाड़ को बाड़ो ज्यामें, बांध्यूं न्यारा न्यारा रै।

आवे चोर जड़ चक्कर काटै, काढ़ै गाली रै।। त्रिलोकी ......

जाट जाटणी निर्भय सोवे, सोवे छोरा छोरी रै।

श्याम धणी पहरा के ऊपर, क्यॉं होवे चोरी रै।

चोर लगावे नित का चक्कर, जावे खाली रै।। त्रिलोकी ...

बाजरा को रोटी खावै, ऊपर घी को लपको रै।

पालक की तरकारी खावै, भर मूली कै बटको रै।

छाछ राबड़ी को करै कलेवो, भर-भर थाली रै।। त्रिलोकी ...

धन्ना जाट को छपरो छापो, लक्ष्मी वेद खिंचायो रै।

धावलियों क ओले बैठकर, दुध खींचड़ो खायो रै।

भक्तां के संग नाचै कूदै, दे दे ताली रै।। त्रिलोकी ...

Tum Saj Dhaj kar Ke | तुम सज धज कर के बैठे हो,

 ​।। श्री श्याम वन्दना ।।

​(तर्ज - तेरी प्यारी प्यारी सूरत को...)

​तुम सज धज कर के बैठे हो, किसी की नजर ना लगे

श्याम सरकार, मेरे दिलदार,

तुम.... ।।

​लाल गुलाब के फूलों से किसने तुम्हें सजाया है,

महक रहा दरबार तुम्हारा, इतना अतर लगाया है,

तुम इतने प्यारे लगते हो, किसी की नजर ना लगे,

श्याम.... ।।

​केसर चन्दन तिलक लगा, बैठा बैठा मुसकाये,

केसरिया बागा पहने हों, भक्तों के मन को भाये,

तुम भोले भाले हो बाबा, किसी की नजर लगे,

श्याम.... ।।

​आज तेरा दरबार लगा, गूंज रहा है जयकारा

दुनिया आयी लुटने खातिर, खोल दे बाबा भंडारा

'बनवारी' नजर उतारूं तेरी, किसी की नजर ना लगे

श्याम.... ।।

Dhamal khatu shyam

Dhamal khatu shyam चालो जी भगतों, खाटू को चालाँ जी ।





 श्री श्याम वन्दना ।।

(तर्ज - बाई सां रा बीरा .....)

चालो जी भगतों, खाटू को चालाँ जी ।

फागणियो आय गयो, थाने श्याम बुलावे जी ।।टेर।।

केशरिया रंग सूं, भरल्यो पिचकारी जी,

होली खेलण तांई, थाने श्याम बुलावे जी ।।१।।

कोई रंग बिरंगी, ध्वजा उठाल्यो जी,

मेलो देखण तांई, थाने श्याम बुलावे जी ।।२।।

थे ढोलक ढपली, चंग बनाओ जी,

कोई नाचण के तांई, थाने श्याम बुलावे जी ।।३।।

घर का ने "हर्ष", सागे ले चालो जी,

झोली भरणे तांई, थाने श्याम बुलावे जी ।।४।।

Shyam tumse milne ka | श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है

  



श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है 

दुनिया वाले क्या जाने अपना रिश्ता पुराना है ।। टेर।।

मथुरा में ढूंढा तुझे गोकुल में पाया है

वृंदावन की गलियों में मेरे श्याम का ठिकाना है ।।1।।

रामायण में ढूंढा तुझे भागवत में पाया है

गीता के पन्नों में मेरे श्याम का ठिकाना है ।।2।।

ग्वालों में ढूंढा तुझे गोपियों में पाया है

राधा जी के हृदय में मेरे श्याम का ठिकाना है ।।3।।

मंदिर में ढूंढा तुझे गलियों में पाया है

भक्तों के हृदय में मेरे श्याम का ठिकाना है ।।4।।

सांवरा जब मेरे साथ है | Sanwara Jab Mere Saath Hai

 सांवरा जब मेरे साथ है | Sanwara Jab Mere Saath Hai



​सांवरा जब मेरे साथ है, हमको डरने की क्या बात है।

इसके रहते कोई कुछ कहे, बोलो किसकी यह औकात है॥

​छाये काली घटाए तो क्या, इसकी छतरी के नीचे हूँ मैं।

आगे आगे यह चलता मेरे, मेरे मालिक के पीछे हूँ मैं।

इसने पकड़ा मेरा हाथ है, मुझको डरने की क्या बात है॥

​इसकी महिमा का वर्णन करूँ, मेरी वाणी में वो दम नहीं।

जब से इसका सहारा मिला, फिर सताए कोई ग़म नहीं।

बाबा करता करामत है, हमको डरने की क्या बात है॥

​क्यों मैं भटकूं यहाँ से वहां, इसके चरणों में है बैठना।

झूठे स्वार्थ के रिश्ते सभी, श्याम प्रेमी से रिश्ता बना।

ये करता मुलाकात है, हमको डरने की क्या बात है॥

​जहाँ आनंद की लगती झड़ी, ऐसी महफ़िल सजाता है ये।

'बिन्नू' क्यों ना दीवाना बने, ऐसे जलवे दिखाता है ये।

दिल चुराने में विख्यात है, हमको डरने की क्या बात है॥

top 24 Khatu Shyam Bhajan Lyrics

23 khatu shyam bhajan lyrics