Mata Rani ke Bhajan Lyrics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mata Rani ke Bhajan Lyrics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Jagdambe bhawani maiya tera tribhuwam mai chhaya raaj hai | जगदम्बे भवानी मैया, तेरा त्रिभुवन में छाया राज है

 Jagdambe bhawani maiya tera tribhuwam mai chhaya raaj hai | जगदम्बे भवानी मैया, तेरा त्रिभुवन में छाया राज है




​जगदम्बे भवानी मैया, तेरा त्रिभुवन में छाया राज है।

सोहे वेश कूमुल निको, तेरे रत्नों का सिर पे ताज है-२

​जब-जब भीड़ पड़ी भक्तन पर, तब-तब आय सहाय करें।

अधम उधारण, तारण मैया, युग युग रूप अनूप धरें।

सिद्ध करती तू भक्तों के काज है, मैया तू ही तो खेवनहार है।

सोहे वेश... 'जगदम्बे भवानी....

​जल पर थल और थल पर सृष्टि, अद्भुत तेरी माया है।

सूर नर मुनि जन ध्यान धरें, नित पार नहीं कोई पाया है।

तेरे हाथों में सेवक की लाज है, लियो शरणों तिहारो मैया आज है

सोहे वेश... जगदम्बे भवानी....

​तुझको बुलाये तुम नहीं आओ, ऐसा कभी नहीं हो सकता।

बालक अपनी मैया से बिछुड़ के, सुख से कभी ना सो कता।

मेरी नैया पड़ी मझधार है, अब तू ही तो खेवनहार है।

आ जा रो-रो पुकारै मेरी आत्मा, मेरी आत्मा की ये आवाज है।।

सोहे वेश... जगदम्बे भवानी....


सब्सक्राइब YouTube channel 




Bhagto ko Darshan De Gayi re | भगतो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या

Bhagto ko Darshan De Gayi re | भगतो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या  




भगतोको दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या

छोटी सी कन्या, एक छोटी सी कन्या


भक्तो ने पुछा मैया नाम तेरा क्या है

वैष्णो नाम बता गयी रे एक छोटी सी कन्या


भक्तो ने पुछा मैया धाम क्या है

परबत त्रिकुट बता गयी रे एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा मैया सवारी तेरी क्या है

पीला शेर बता गयी रे एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा माँ प्रशाद तेरा क्या है

हलवा पूरी चना बता गयी रे एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा मैया श्रृंगार तेरा क्या है

चोला लाल बता गयी रे एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा मैया शस्त्र तेरा क्या है

त्रिशूल चक्र बता गयी रे एक छोटी सी कन्या


भक्तो ने पुछा सबसे प्यारा तेरा क्या है

भक्तो का प्यार बता गयी रे एक छोटी सी कन्या

थाने विनती करूं मैं बारंबार | Thane vinati Karun main barnbar

 थाने विनती करूं मैं बारंबार,

जगदंबा म्हारी अरज सुनो,

मैं लुल लुल लागूं थारे पाँव,

करनल किनियाणी अरज सुनो ।

बीकोजी ने वचन दियो माँ,

गढ रे नींव लगाय,

देशनोक में भवन बणायो,

बीकाणो नगर बसाय ।

जगदंबा म्हारी अरज सुनो,

थाने विनती करूं मैं बारंबार ।


गंगासिंह रे रही मदद में,

अंग्रेजों री वार,

अंग्रेजों ने कुबद कमाई,

सूतोड़ो सिंह ने जगाय ।

जगदंबा म्हारी अरज सुनो,

थाने विनती करूं मैं बारंबार ।


सिंह गरजकर आयो गंग पर,

हाथल रोकी जाय,

मेहर भई जगदम्बा थारी,

सिंहड़े ने दियो रे भगाय ।

जगदंबा म्हारी अरज सुनो,

थाने विनती करूं मैं बारंबार ।

Aa Maa Aa aa Tujhe | आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा

 ॥ भजन दुर्गा जी ॥

आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा।

दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ। आ माँ आ .............



मैंने पूजा की है मन से तेरी साँझ सवेरे।

अब तो मुझको दर्शन देके भाग्य जगा दे मेरे।

मैया मैया बोले मेरा मन इकतारा माँ। आ माँ आ .............



तूने ही पाला है मुझको तू ही मुझे संभाले।

तूने ही मेरे जीवन में पल-पल किये उजाले।

चरणों में तेरे मैंने तन-मन वारा माँ। आ माँ आ .............



मान ले मेरी विनती मैया एक झलक दिखलादे।

रूप की शीतल किरणों से नैनों के द्वार सजा दे।

नैनों का रूप तेरा लगता है प्यारा माँ। आ माँ

 आ .............

Aai Singh Pe Sawar Maiya oodhe | आई सिंह पे सवार मैया ओढ़े चुनरी

 भजन दुर्गा मैया ॥

आई सिंह पे सवार मैया ओढ़े चुनड़ी।

ओढ़े चुनड़ी, ओ मैया ओढ़े चुनड़ी॥ आई ...........



आदिशक्ति है मात भवानी, जय दुर्गे माँ काली।

बड़े-बड़े राक्षस संहारे, बन रणचण्डी मतवाली।

करती भक्तों का उद्धार, मैया ओढ़े चुनड़ी॥ आई ...........



महिषासुर था महाबली, देवों को खूब सताया।

छीन लिया इंद्रासन और देवों को मार भगाया।

करी देवों ने पुकार, मैया ओढ़े चुनड़ी॥ आई ...........




दुर्गा का अवतार लिया, भक्त महिषासुर संहारी।

दूर किया देवों का संकट, लीला तेरी न्यारी।

किया देवों पे उपकार, मैया ओढ़े चुनड़ी॥ आई ...........




जो कोई जिस मंशा से मैया, द्वार तिहारे जाता।

हर इच्छा होती है पूरी, मुँहमाँगा फल पाता।

'राजू' करता है पुकार, मैया ओढ़े

 चुनड़ी॥ आई ...........


Esa pyar bahade maiya | ऐसा प्यार बहा दे मैया

 ऐसा प्यार बहा दे मैया

चरणों में लग जाऊँ मैं!

सब अंधकार मिटा दे मैया

दर्शन तेरे कर पाऊँ मैं...!!


जग में आकर जग को मैया

अब तक न पहचान सका,

क्यों आया हूँ कहाँ है जाना

यह भी न मैं जान सका

तू है अगम अगोचर मैया

कहाँ कैसे लख पाऊँ मैं...!!


सुन माता जगदम्बे भवानी

मैं बालक नादान हूँ,

हूँ अपराधी, न जप-तप जानूँ

मैं अवगुण की खान हूँ

दे ऐसा वरदान हे मैया

सुमिरन तेरा गाऊँ मैं...!!

ऐसा प्यार बहा दे मैया

चरणों

 में लग जाऊँ मैं!!

Mata Rani ke Bhajan Lyrics

माता रानी के भजन - Mata Rani Ke Bhajan Lyrics

माता रानी के भजन - Mata Rani Ke Bhajan Lyrics