माँ के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँ के भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये

मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये



 मुँह फेर जिधर देखु मुझे तू ही नज़र आये

हम छोड़के दर तेरा अब और किधर जाये



गैरो ने ठुकराया अपने भी बदल गये है

हम साथ चले जिनके वो दूर निकल गये है

तेरे ही करम पर हूँ , तू बकश या ठुकराये

मुँह फेर जिधर......


माना के मैं पापी हूँ मुझे खबर गुनायो की

बस इतनी सजा देना मुझे मेरे गुनायो की

तेरे दर हो सर मेरा , और साँस में तू आये

मुँह फेर जिधर.....


हम ख़ाख़ नशीनो की क्या खूब तमना है

तेरे नाम पे जीना है तेरे नाम पे मरना है

मरना है तो तेरी , चोखट पे ही मर जाये

मुँह फेर जिधर.....

भजन देख कर सिंगार दादी मैं ठगा सा रह गया

 

देख कर शिंगार दादी मैं ठगा सा रह गया, मैं ठगा सा रह गया ॥

सो सका न रात भर मैं ठगा सा रह गया,
हाथो में मेहँदी रची है पावो में पायल बजी, देख कर हाथो की लाली मैं ठगा सा रह गया, देख कर शिंगार दादी......
माथे पर चुनरी सजी है गोटे तारो से जड्ड, देख कर चुनरी सुरंगी, मैं ठगा सा रह गया, देख कर शिंगार दादी......
फूलो के गजरे सुहाने हर तरफ खुशबु उड़े, देख कर दरबार दादी, मैं ठगा सा रह गया, देख कर शिंगार दादी......
हर्ष दुल्हन सी बनी है पीडी पर बेठी है माँ, देख कर ममता की मूरत, मैं ठगा सा रह गया, देख कर शिंगार दादी......

भजन मैया यह जीवन हमारा आपके चरणों में है ठीक है

 

मैया ये जीवन हमारा आप के चरणों में है ॥ दीन दुखियो का सहारा आप के चरणों में है

आप की रहमत से मिलती इज्जत की दो रोटियां ॥ हम गरीवों का सहारा आप के चरणों में है। मैया

........

मै भला चिंता करूँ क्यों मुझे भरोसा आप पर ॥ मेरा तो परिवार सारा आप के चरणों में है । मैया ..

तेरे दर को छोड़ कर जाऊं तो जाऊं कहाँ ॥ झुकता ये संसार सारा आप के चरणों में है। मैया

...........

माता रानी भजन मैया यह जीवन हमारा

 

मैया ये जीवन हमारा आप के चरणों में है ॥ दीन दुखियो का सहारा आप के चरणों में है

आप की रहमत से मिलती इज्जत की दो रोटियां ॥
 हम गरीवों का सहारा आप के चरणों में है। मैया
........
मै भला चिंता करूँ क्यों मुझे भरोसा आप पर ॥
 मेरा तो परिवार सारा आप के चरणों में है । मैया ..

तेरे दर को छोड़ कर जाऊं तो जाऊं कहाँ ॥
 झुकता ये संसार सारा आप के चरणों में है। मैया
...........

भजन तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा,devi bhajan,

भजन, तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा,  

दधिमथी माता भजन,

(भजन गायक निर्माता धर्म पुजा पाठ, सोहनसुत)

गौठ नगर कि जगदंबे सर पर तेरे ताज ।

आ गया हूं शरण में, मां रखियो मेरी लाज ।।दोहा ।।

तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा,

तेरे बालक की झोली कौन भरेगा ।।टेर।।

दया करो मेरी मां ,कृपा करो मेरी मां,

दधिमती माता दया करो, दधिमती माता कृपा करो,

(अंतरा)

दधिमती मैया बालक हूं तेरा,

 तेरे सिवा दुनिया में कोई नहीं मेरा, 

अटकी है नैया पार कौन करेगा,तुम ना सुनोगी---।।1।।

मेरा हर काम मैया अटक रहा है,

तेरा यह बालक जग में भटक रहा है,

मेरा यह संकट मैया कौन हरेगा,तुम ना सुनोगी--।।2।।

 धर्म पूजा पाठ की सब हंसी उड़ावे, 

जादू टोना टोटका की बात बतावे, 

तेरी महिमा की गाथा कौन कहेगा,तुम ना सुनोगी--।।3।।

दधिमती मैया ऐसा चमत्कार कर दो, 

अपने बालक की झोली खुशियों से भर दो, सोहनसुत गुण गाता रहेगा, तुम ना सुनोगी--।।4।।

इस भजन को यूट्यूब पर सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दधिमती भजन


माँ सुणल्यो, माँ सुणल्यो,माँ सुणल्यो शेरावालीये

 माँ सुणल्यो, माँ सुणल्यो,माँ सुणल्यो शेरावालीये 




माँ सुणल्यो, माँ सुणल्यो,माँ सुणल्यो शेरावालीये कबस्यु पुकारू मैया सुणल्यो जोतावालिये ।।टेर।।

कब्सयू खड्यो हु तेरे दर को भिखारी ,
 सुणले ओ माता रानी अब तो हमारी ।।1।।


सिंधु सम हियो मेरो उमडयो माँ आवे,
काली घटा सम दोउ नैना बरसावे।।2।।


ज्यादा अब अइया मैया मत तरसाओ,
हिवड़ो तिहारो अम्बे मोम बनाओ ।।3।।

माफ करो भूल सब ममता की मैया,
ले वो पतवार पार करो मेरी नैया।।4।।


अरजी को गर नंद जोर है मेरो, 
कर दे मां मर्जी मंगल गावा जस थारो ।।5।।