॥ गुरु वन्दना ॥
सागर से भी गहरा बन्दे, गुरुदेव का प्यार है।
देख लगाकर गोता एकबार, तेरा बेड़ा पार है॥ सागर से ...
भजसागर में एक दिन तेरी, जीवन नैया डूबेगी।
खेते-खेते एक दिन तो, पतवार भी तेरी टूटेगी।
जायेगा उस पार तू कैसे, हर तरफ अंधकार है॥ सागर से ...
सौंप दे नैया गुरुदेव को, वो ही पार लगा देंगे।
पैर पकड़ ले जाकर के तू, सोये भाग्य जगा देंगे।
पापी से भी पापी को भी, करते ना इन्कार हैं॥ सागर से ...
संत समागम हरिकथा भी, गुरु कृपा से पाओगे।
खुद आयेंगे श्याम प्रभु गर, गुरु चरणों में जाओगे।
'मौसी जी' गुरु कृपा के बिन, ये जीवन बेकार है॥ सागर से ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद