खाटू वाले, मुझे बुला ले | Khatu wale mujhe bulale

 🎶 भजन श्री श्याम 🎶

खाटू वाले, मुझे बुला ले, यह मेरी अरदास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू है प्रभु धाम तेरा, रटता हूँ मैं नाम तेरा।

भक्तों के मन को मोहे, ऐसा रूप है श्याम तेरा॥

हम सेवक विनती करते हैं, करो हृदय में वास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

जिसने तेरा नाम लिया, प्रभु उसका आवागमन मिटा।

प्रेम-भाव से नाम लिया, प्रभु जन्म जनम का पाप कटा॥

जगदाधार तुम्हीं हो भगवान, करो भक्ति प्रकाश, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

भवभंजन दुःखहार तू ही, कलियुग का अवतार तू ही।

सबका पालनहार तू ही, निराकार साकार तू ही॥

बाबा श्याम करूँ मैं विनती, रहूँ चरण का दास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

आया हूँ मैं शरण तेरी, राखो लाज अब श्याम मेरी।

श्याम मण्डल यह अर्जी करी, सदा करो प्रतिपाल हरि॥

चरणकमल का लिया आसरा, मन की मिटा दो त्रास, श्याम मंज़ूर करो॥

खाटू वाले...

खाटू वाले, मुझे बुला ले | Khatu wale mujhe bulale




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद