राम नाम सुखदाई।Ram Naam sukhdae

 भजन

राम नाम सुखदाई भजन करो भाई जीना दो दिन का

यह जीवन है कागज की पुड़िया, हवा चले उड़ जाये

भजन करो भाई यह जीता दो दिन का। राम नाम

यह जीवन है माटी को ढेळो।

बूंद पड़े गलजाई भजन करो भाई यह जीना दो दिन का

यह जीवन है फूलों की कलियाँ धूप पड़े मुरझाये

यह जीवन दो दिन का... राम नाम

यह जीवन है सोने का ढेळा, थोड़ा पड़े लुट जाई

भजन करो भाई यह जीना दो दिल का। राम नाम

यह जीवन है मकड़ी का जाला, उलझ-उलझ मर जाई

भजन करो भाई यह जीना दो दिन का। राम नाम

यह जीवन है बाड़ का काँटा, आग लगे जल जाई

भजन करो भाई यह जीना दो दिन का... राम नाम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद