छोटी छोटी मैया, छोटे भोलेनाथ
छोटो सो मेरो गणपति लाल ।। टेर ।।
कहीं रहती मैया, कहां भोलेनाथ
कहाँर रहते मेरे गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
पर्वत (पहाड़) रहती मैया, कैलाश भोलेनाथ
मंदिरों में रहते मेरे गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
क्या खाये मैया, क्या भोलेनाथ
क्या खाये मेरो, गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
मेवा खाये भैया, भांग भोलेनाथ
लड्डू मोदक खाये मेरो गणपति लाल
छोटी छोटी मैया__________
क्या देवे मैंया, क्या भोलेनाथ
क्या देव मेरो गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
भक्ति देवे मैया, मुक्ति भोलनाथ
रिद्धि-सिद्धि देवे मेरो गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
क्या वाहन मैया, क्या भोलेनाथ
क्या वाहन मेरो गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
सिंह सवारी मैया, नन्दी भोलेनाथ
मूसे की सवारी मेरे गणपति लाल
छोटी छोटी मैया_________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद