गणेश भजन गाइए गणपति जगवंदन |
गाइये गणपति जगवंदन
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ टेर ।।
सिद्धि सदन गजवदन विनायक ।
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक ॥
गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी के नंदन ।।1।।
मोदक प्रिय मुद मंगल दाता ।
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता
गाइये गणपति जगवंदन |
शंकर सुवन भवानी के नंदन ।।2।।
मांगत तुलसीदास कर जोरे ।
बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥
गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी के नंदन ।।3।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद