सोमवार, 12 सितंबर 2022

दुर्गा पूजा 2022 शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त,durga puja,

दुर्गा पूजा 2022

दुर्गा पूजा 2022 शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त 

 दुर्गा पूजा कलश स्थापना कब है 2022 ?

दुर्गा पूजा शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना 26 सितंबर 2022 सोमवार के दिन शुभ मुहूर्त में होगा ।

चौघड़िया के अनुसार मुहूर्त

अमृत सुबह 6:30 से लेकर सुबह 8:00 बजे तक

शुभ सुबह 9:30 से लेकर 11:00 तक

लाभ दोपहर 3:30 से लेकर 5:00 तक

अमृत शाम 5:00 बजे से लेकर 6:30 बजे तक

प्रतिपदा तिथि रात्रि 3:08 तक रहेगी इसलिए रात्रि में अनुष्ठान करने वाले लोगों के लिए रात्रि का चौघड़िया ।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 तक रहेगा ।

रात्रि मुहूर्त

लाभ का चौघड़िया रात्रि 11:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा ।

इसी के अनुसार दुर्गा अष्टमी तारीख 3 अक्टूबर 2022  को और दुर्गा नवमी  तारीख 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी ।

विजयादशमी दशहरा कब है  ?

5 अक्टूबर 2022 बुधवार के दिन दशमी तिथि दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी इसलिए विजयादशमी का मुहूर्त 5 अक्टूबर को और कई लोग 4 अक्टूबर को भी शाम को रावण दहन कर सकते हैं क्योंकि रावण दहन का समय शाम को होता है और शाम को दशमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 को ही आगई ।

दुर्गा पूजा 2022

शारदीय नवरात्रि 2022 कलश स्थापना घट स्थापना



मंगलवार, 6 सितंबर 2022

पितृ पक्ष 2022, श्राद्ध पक्ष 2022,pitru paksh 2022,

 पितृ पक्ष 2022, श्राद्ध पक्ष 2022

पितृ पक्ष 2022


पितृ पक्ष कितने समय तक रहता है?श्राद्ध कितने समय तक रहता है ?

पितृपक्ष अर्थात श्राद्ध पक्ष भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है जो कि लगभग 16 दिन का होता है ।


श्राद्ध पक्ष कब से कब तक है? श्राद्ध कब से शुरू है 2022

इस वर्ष 2022 में श्राद्ध पक्ष अर्थात पितृपक्ष 10 सितंबर 2022 शनिवार से शुरू हो रहे हैं और 25 सितंबर 2022 रविवार तक रहेगा ।

पित्र पक्ष 2022 तारीख के अनुसार इस प्रकार है pitru paksh 2022 dates 


  • 10 सितंबर शनिवार पूर्णिमा श्राद्ध  
  • 11 सितंबर रविवार प्रतिपदा श्राद्ध 
  • 12 सितंबर सोमवार द्वितिया श्राद्ध 11:34 तक उपरांत तृतीया श्राद्ध
  • 13 सितंबर  मंगलवार 10:36 तक तृतिया श्राद्ध  तदोपरांत चतुर्थी श्राद्ध
  • 14 सितंबर बुधवार 10:24 तक चतुर्थी श्राद्ध तदोपरांत पंचमी श्राद्ध
  • 15 सितंबर गुरुवार 11:00  तक पंचमी श्राद्ध तदोपरांत षष्ठी श्राद्ध
  • 16 सितंबर शुक्रवार 12:18 तक षष्ठी श्राद्ध तदोपरांत सप्तमी श्राद्ध
  • 17 सितंबर शनिवार सप्तमी श्राद्ध
  • 18 सितंबर रविवार अष्टमी श्राद्ध
  • 19 सितंबर सोमवार नवमी श्राद्ध
  • 20 सितंबर मंगलवार दशमी श्राद्ध
  • 21 सितंबर बुधवार एकादशी श्राद्ध
  • 22 सितंबर गुरुवार द्वादशी श्राद्ध
  • 23 सितंबर शुक्रवार त्रयोदशी श्राद्ध
  • 24 सितंबर शनिवार चतुर्दशी श्राद्ध
  • 25 सितंबर रविवार अमावस्या श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या

  • इस प्रकार 2022 में पितरों का श्राद्ध उपरोक्त दी गई तारीखों के अनुसार श्राद्ध रहेंगे ।

आशा करता हूं कई लोगों को श्राद्ध पक्ष में असमंजस रहेगा वह इस लेख के पढ़ने से कहीं हद तक समाधान होगा ।

पित्र पक्ष 2022