धर्म पुजा पाठ

हर प्रकार की पूजा, हवन, मंत्र , मुहूर्त, दुर्गा स्थापना मुहूर्त, दीपावली मुहूर्त, गणपति स्थापना मुहूर्त, जाप, पाठ, ज्योतिष, राशिफल, राशि भविष्य, भगवान के 108 नाम, मंत्र, भगवान श्री गणेश, महादेव, विष्णु, लक्ष्मी, हनुमान के मंत्र, पूजा की लिस्ट आदि इस ब्लॉग पर आपको मिलेंगे ।

सत्यनारायण भगवान की आरती लिरिक्स,

               सत्यनारायण भगवान की आरती



ॐ जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा,

सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरना ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।टेर।।

 रत्ना जड़ित सिंहासन अद्भुत छवि राजे,

 नारद करत निरंजन, घंटा ध्वनि बाजे ॐ जय लक्ष्मी रमणा।।1।।

 दुर्बल भील कराल जिन पर कृपा करी,

 चंद्रचूड़ एक राजा, जिनकी विपत्ति हरि ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।2।।

 वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दिन्ही,

 सोफल भोगियों प्रभु जी, फिर स्तुति किन्ही ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।3।।

भाव भक्ति के कारण, छीन छीन रूप धरयो,

 श्रद्धा धारण किन्ही तीनको काज सरयो,  ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।4।।

ग्वाल बाल संग राजा, वन में भक्ति करी,

 मन वांछित फल दीन्हो, दीन दयाल हरि ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।5।।

चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा,

धूप दीप तुलसी से, राजी सत्यदेवा ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।6।।

श्री सत्यनारायण की आरती, जो कोई नर गावे

कहत शिवानंद स्वामी, मन वांछित फल पावे ॐ जय लक्ष्मी रमणा ।।7।।

1 टिप्पणी:

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद