आरती, जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम,aarti,khatu shyam aarti,
खाटू श्याम जी की आरती
ॐ जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम हरे
खाटू धाम विराजत,अनुपम रूप धरे ॐजयश्री।।टेर।।
रत्न जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे,
तन केसरिया बागो, कुंडल श्रवण परे ॐ जय श्री ।।1।।
गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे,
खेवत धूप अग्निपर, दीपक ज्योत जरे ॐ जय श्री ।।2।।
मोदक खीर चूरमा, सुवर्ण थाल भरे,
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करें ॐ जय श्री ।।3।।
झांज कटोरा और घड़ीयावल, शंख मृदंग घूरे,
भक्त आरती गावे, जय जय कार करें ॐ जय श्री ।।4।।
जो ध्यावे फल पावे, सब दुख से उबरे ,
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम श्याम उचरे ॐ जय श्री ।।5।।
श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे
कहत आलू सिंह स्वामी, मन वांछित फल पावे ॐ जय श्री ।।6।।
ॐ जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम हरे
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करें ॐ जय श्री ।।7।।
Jay Shri Shyam
जवाब देंहटाएंJai shri krishna jai shri shyam
जवाब देंहटाएंJay Shri Shyam
जवाब देंहटाएं