श्यामबाबा विचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्यामबाबा विचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Shyam Prathna

 


श्री श्याम प्रार्थना

हाथ जोड विनती करूँ, सुणियो चित्त लगाय ।

दास आ गयो शरण में, रखियो इसकी लाज ॥ 

धन्य ढूँढारो देश है, खाटू नगर सुजान । 

अनुपम छवि श्री श्याम की, दर्शन से कल्याण ॥

 श्याम-श्याम नित मैं रहूँ, श्याम है जीवन प्राण । श्याम भक्त जग में बडे, उनको करूँ प्रणाम ॥

 खाटू नगर के बीच में, बण्यों आपको धाम । फागुण शुकला मेला भरे, जय जय बाबा श्याम ॥

 फागुण शुकला द्वादशी, उत्सव भारी होय ।

 बाबा के दरबार से, खाली जाय न कोय ॥

उमापति, लक्ष्मीपति, सीतापति श्रीराम । 

लज्जा सबकी राखियो, खाटू के बाबा श्याम ॥

 पान सुपारी ईलायची, ईतर सुगन्धि भरपूर ।

 सब भक्तन की बिनती, दर्शन देवो हजूर ॥

'आलूसिंह' तो प्रेमसे, धरे श्याम को ध्यान 

श्याम भक्त पावे सदा श्याम कृपा से मान ॥

श्यामबाबा

 किसी ने दुश्मनों को किसी ने अपने नसीब को कोसा है ।

हम जी रहे हैं मस्ती में क्योंकि हमें श्री श्याम पर भरोसा है ।।

 

सब से कहो मेरे जीवन का दिलकश नजारा है ।

क्योंकि हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा है ।।

दुश्मन और दोस्त सब मनके विचारों के फेरे हैं ।

मै तो सिर्फ श्याम का हु श्री श्याम ही मेरे है ।।

मुझे ना सोना ना चांदी ना व्यापार चाहिए ।
मुरली वाले श्याम तेरा प्यार चाहिए ।।

लाखों से मांगोगे तो चंद लोग साथ देंगे !

किसीकी जरूरत नही पड़ेगी जब श्याम नाम लेंगे ।।

दिल से नहीं हो तो इबादत नहीं होती,

लोभ में मरने वालों की सहादत नही होती ।

बड़े प्यार से कहता हूं ध्यान से सुनना,

खाटू में आने वालों को मुसीबत नहीं होती ।।

हमारे आलोचकों की इस दुनिया में कमी नहीं है ।
फिर भी हमारी आंखों में नमी नहीं है ।।
सोहनसुत तो चल रहा है श्याम के भरोसे ।
कुछ बुरे हुए तो क्या,अच्छे लोगों से खाली जमी नहीं है ।।

 अनमोल जीवन की कीमत तुम्हारे बच्चे भी नहीं समझ पाएंगे ।
तुम्हारी मेहनत की कमाई हवा में उड़ाएंगे।।
कमाई करनी है तो श्याम नाम की कर लो ।
जब देखोगे आशा की किरण तो श्याम ही नजर आएंगे ।। 

मेरी आंखों में आंसू नहीं लहू बह रहा है ।
हारे का सहारा तुम्हें जमाना कह रहा है ।।
तेरी चौखट पर आकर भी दुखी खड़ा हूं मैं ।
सोहनसुत यह अर्जी रो-रो कर कह रहा है।।

जिसने भी इसको प्यार से पुकारा है ।
अटकी हुई नैया को देता किनारा है ।।
इसीलिए तो सब लोग कहते हैं ।
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा है ।।

जो भी पाया मेरे श्याम सिर्फ सिर्फ कृपा है तुम्हारी ।
जो भी खोया वो सिर्फ और सिर्फ खता है हमारी ।।
सोहनसुत हमे तो मांगने की आदत पड़ी है ।
प्रभु देना वही जो सिर्फ मर्जी हो तुम्हारी ।।