Bol Suwa Ram Ram Mithi Mithi Bani Re | बोल सूवा राम, राम मीठी मीठी बाणी रे।
बोलसूवा राम, राम मीठी मीठी बाणी रे।।टेक।।
बोल सूवा राम-राम, बलि-बलि जाऊँ रे।
सोने केरी तार सूवा, पींजरों बणाऊँ रे।
पींजरें रे मोती डोरी, झालरी लगाऊँ रे।।१।।
धिरत मिठाई मेवा, लापसी जिमाऊँ रे।
आँवले रो रस तने, घोल घोल पाऊँ रे।।२।।
चम्पा केरी डाल सूवा, हिंडोलो घलाऊँ रे।
हिंडोले बिठाके तोहे, हाँथस्यूँ झुलाऊँ रे।।३।।
पंगल्या-२ माँही थारे पैजन्या पहनाऊँ रे।
मीरा प्रभु गिरधर के शरणे, आया सुख पाऊँ रे।।४।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद