Baar Baar Mai Tumhe Pukaru Singer -Sanjay Mittal

 Baar Baar Mai Tumhe Pukaru Singer - Sanjay Mittal | बार-बार मैं तुम्हें पुकारू, सुन लो लखदाता


बार-बार मैं तुम्हें पुकारू, सुन लो लखदाता 

ओ बाबा सुन लो लखदाता

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार 

नैया हमारी श्याम, आगे लगा दो पार ।। टेर।।


सुना है मैंने नाम बड़े, तुम दानी हो 

ऐसा सुंदर रूप बड़े, तुम शानी हो

तन केशरिया बागा सोहे 

ओ बाबा कैसा है श्रृंगार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार ।।


अहलवती के लाल, माया तेरी न्यारी है 

पूरों मन की आस, भरोसा भारी है

आज विच नैया डूब रही है 

हो पार करो करतार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार





आलू सिंह जी भक्त बड़े, तपधारी है 

चरण नवावे शीश, ये दुनिया सारी है

केसर तिलक लगावे थारे 

ओ बाबा करे अजब श्रृंगार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार ।।


बंसी धर कर जोड़ के, शीश नवावे है 

तेरी कृपा श्री श्याम, यो हरदम चावे है

चरण कमल को लियो आसरो, 

ओ तेरो ही आधार

नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार।।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद