Tere Bina Shyam Hamara Nahin Koi Re | तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे

 कृष्ण भजन 🙏

तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे।

हमारा नहीं कोई रे, सहारा नहीं कोई रे। ॥टेर॥


अमवा की डाली पर, पिंजरा टंगाया।

उड़गया सूवा, पढ़ाया नहीं कोई रे॥१॥ तेरे बिना


गहरी-गहरी नदियां नाव पुरानी

डूबन लागी नाव, बचाया नहीं कोई रे॥२॥ तेरे बिना


भाई और बन्धू कुटुम्ब कबिला,

बिगड़ गई बात बनाया नहीं कोई रे॥३॥ तेरे बिना


कहत कबीर सुनो भाई साधो।

गुरु बिना ज्ञान बताया नहीं कोई रे॥४॥ तेरे बिना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद