शिवजी भजन
कर दे दीनों का दुःख दूर ओ बाघम्बर वाले
कर दे भक्तों का बेड़ा पार ओ शिव शंकर भोले।
कोई चढ़ाए शिवजी जल की ओ धारा
कोई चढ़ाए कच्चा दूध ओ बाघम्बर वाले -॥ कर दे...
हरी हरी बेल की पत्तियां, चन्दन चावल
और चढ़ाऊँ फल फूल ओ मेरे बम भोले॥ कर दे...
आक धतूरा शिवजी भोग लागत है
भंगिया पियो भरपूर ओ भूतेश्वर भाले -॥ कर दे...
नंदी गण असवारी ओ शिवजी
हाथ लियो है त्रिशूल ओ बाघम्बर वाले॥ कर दे...
गोरे-गोरे अंग पे भस्मी रमाये,
गले सर्पों का हार ओ शिव शंकर भोले -॥ कर दे...
बायें अंग माँ गिरिजा बिराजे,
गोदी में लिये गणेश ओ बाघम्बर वाले -॥ कर दे...
सेवा न जानू बाबा पूजा न जानू
जानू मैं तेरा एक नाम ओ बाघम्बर वाले -॥ कर दे...
अर्ज़ी हमारी बाबा मर्ज़ी तुम्हारी
अर्ज़ी करो मंजूर ओ भूतेश्वर भोले -॥ कर दे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद