धर्म पुजा पाठ

हर प्रकार की पूजा, हवन, मंत्र , मुहूर्त, दुर्गा स्थापना मुहूर्त, दीपावली मुहूर्त, गणपति स्थापना मुहूर्त, जाप, पाठ, ज्योतिष, राशिफल, राशि भविष्य, भगवान के 108 नाम, मंत्र, भगवान श्री गणेश, महादेव, विष्णु, लक्ष्मी, हनुमान के मंत्र, पूजा की लिस्ट आदि इस ब्लॉग पर आपको मिलेंगे ।

शनि पाया विचार 2023 के अनुसार शनि का गोचर फल shani paya vichar 23

शनि पाया विचार 2023 के अनुसार शनि का गोचर फल


ता. 17 जनवरी, 2023 ई. को सायं 18 घं.-02 मिं. पर वृश्चिक राशिस्थ चंद्रकालीन शनिदेव ने पुनः कुम्भ राशि में प्रवेश किया है। विभिन्न राशियों पर शनि के पाया का परिवर्तन हो जाने से शनि के प्रभाव में भी अन्तर अवश्य पड़ेंगा। जोकि निम्न अनुसार जानें-

मेष 

 मेष - राशि पर शनि की अशुभ नीच दृष्टि होने से शरीर कष्ट, आय से खर्च अधिक रहेंगे परन्तु शनि का पाया भी लौह होने से लाभ व उन्नति के मार्ग में विघ्न रहेंगे। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे।

वृषभ

वृषभ राशि से दशमस्थ शनि होने से कठिनाईयों के बावजूद यथोचित गुजारे योग्य धन प्राप्ति के साधन बनते रहेंगे। परन्तु पाया भी ताम्र होने से अकस्मात् धन प्राप्ति, कम्पीटीशन एवं विदेश आदि के योग भी बनेंगे।

मिथुन

मिथुन-राशि से शनि नवमस्थ होने से बनते कामों में विघ्न, भाग्यौन्नति मै अड़चने एवं विलम्ब होंगे। परिवार में मतभेद भी रहेंगे। परन्तु इस राशि पर शनि का पाया सुवर्ण होने से मानसिक तनाव, लाभ कम व खर्च अधिक और मन अशान्त रहेगा।

कर्क

कर्क -राशि को शनि की ढैय्या का अशुभ प्रभाव होगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक होंगे। बनते कामों में विघ्न, वृथा भागदौड़ एवं घरेलु उलझनें बढ़ेंगी परन्तु शनि का पाया चाँदी होने से अत्याधिक खर्च, विदेशगमन एवं वाहनादि सुखों की प्राप्ति के योग बनेंगे

सिंह

सिंह-राशि पर शनि की सप्तमस्थ शत्रु दृष्टि रहने से मानसिक तनाव, भाई-बन्धुओं से विरोध रहेगा। शनि का पाया भी लौह होने से स्वास्थ्य विकार, गुप्त चिन्ताएं एवं खर्च अधिक होंगे।

कन्या

कन्या राशि को शनि षष्ठस्थ होने से अत्यन्त संघर्ष के बाद धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। परन्तु इस राशि पर शनि का पाया ताम्र (तांबा) होने से पदोन्नति, धन-लाभ, विदेश- यात्रा, विवाहादि सुखों की प्राप्ति होगी।

तुला

तुला-राशि से शनि पंचमस्थ होने से पदोन्नति, धन लाभ एवं उच्च-विद्या में सफलता के योग बनेंगे। शनि का पाया भी रजत होने से धन प्राप्ति, विदेश-यात्रा, भूमि-वाहनादि सुखोंकी प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक - राशि को शनि की ढैय्या तथा शनि का पाया सुवर्ण होने से धन का खर्च अधिक, मानसिक तनाव, वृथा दौड़धूप, घरेलु एवं व्यवसायिक उलझनें भी रहेंगी । शनि-पाया भी सुवर्ण होने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे।

धनु

धनु-राशि से शनि तृतीयस्थ होने से कुछ सोची हुई योजनाओं में कामयाबी, भूमि- मकान, वाहनादि सुखों में वृद्धि एवं धन का खर्च अधिक होगा। शनि-पाया लौह होने से आय सीमित, तनाव रहे एवं कार्य/व्यवसाय में विघ्न-बाधाएं होंगी।

मकर

मकर-राशि को शनि-साढ़ेसाती के कारण आय कम व खर्च अधिक, व्यवसायिक एवं आर्थिक उलझनों के कारण मन अशान्त रहे, शनि का पाया सुवर्ण होने से लाभ व उन्नति के मार्ग में विघ्न रहें। मानसिक तनाव भी विशेष होगा।

 कुम्भ

कुम्भ- इस राशि में शनि स्वराशिगत होकर संचार करने तथा पाया ताम्र होने से कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। भूमि- वाहनादि सुखों की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा की भी योजना बनेगी। परन्तु साढ़ेसाती होने से मानसिक तनाव, घरेलु उलझनें एवं खर्च अधिक रहेंगे।

 मीन

मीन - राशि को भी शनि-साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। जिससे कार्य-व्यवसाय में आय कम, परन्तु खर्च अधिक रहेंगे। शनि का पाया रजत होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। गुरु का संचार इसी राशि पर होने से आकस्मिक धन-लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद