धर्म पुजा पाठ

हर प्रकार की पूजा, हवन, मंत्र , मुहूर्त, दुर्गा स्थापना मुहूर्त, दीपावली मुहूर्त, गणपति स्थापना मुहूर्त, जाप, पाठ, ज्योतिष, राशिफल, राशि भविष्य, भगवान के 108 नाम, मंत्र, भगवान श्री गणेश, महादेव, विष्णु, लक्ष्मी, हनुमान के मंत्र, पूजा की लिस्ट आदि इस ब्लॉग पर आपको मिलेंगे ।

आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि-gupt navratri 2022

 गुप्त नवरात्रि 2022

धर्म पुजा पाठ के सभी पाठको का एक बार फिर स्वागत है आइए जानते हैं आषाढ़ मास में आने वाले गुप्त नवरात्रि के बारे में जोकि माता के सभी भक्त गण बहुत ही श्रद्धा और विश्वास के साथ में मनाते हैं और माता की भक्ति भाव से उपासना करते हैं ।

gupt navratri


गुप्त नवरात्रि 2022 आषाढ़ मास में आने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत 30 जून 2022 को होगी जोकि बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ माता के भक्त मनाएंगे ।

30 जून 2022 को गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना अर्थात पूजन का का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा

प्रतिपदा सुबह 10:48 तक रहेगी इसलिए कई विद्वान प्रतिपदा में ही स्थापना करेंगे परंतु जो लोग रात्रि को महत्वता देते हैं उनके लिए शाम के मुहूर्त भी बताए जा रहे हैं

  1. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 06:04
  2. लाभ का चौघड़िया 11:02 से 12':41
  3.  अमृत का चौघड़िया 12:41 से 14:21
  4.  गोधूलि बेला शाम को 6:00 से 8:00
  5.  लाभ का चौघड़िया रात्रि 20:39 से 22:00 तक

गुप्त नवरात्रि 2022 की साधना 

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए मन्त्र

ॐ या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।


शत्रुओं विनाश के लिए  मन्त्र

ॐ सर्व बाधा प्रशमनं
त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरी।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरि
विनाशनम् ।।

रोग मुक्ति के लिए मंत्र

ॐ रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान सकलानभीष्टान्।
 त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता हाश्रयतां प्रयान्ति।।

gupt navratri



अपने ब्लॉग को फॉलो करें और पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें 






1 टिप्पणी:

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद