dakshinavarti Shankh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dakshinavarti Shankh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

dakshinavarti Shankh | दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख

आज हम जानेंगे कि शंख क्या होता है और वामवर्ती शंख और दक्षिणावर्ती शंख में अंतर क्या है और दक्षिणावर्ती शंख की विशेषताएं तथा दक्षिणावर्ती शंख के चमत्कारी लाभ कौन-कौनस हैं ।

शंख क्या होता है ?

मोलस्का संघ का एक प्राणी जिसे पाइला और स्नेल कहा जाता है जिनकी रीढ़ की हड्डी नही होती है इसलिए वह कैल्शियम इकट्ठा करता है जो कि शंख का रूप लेता है और वह प्राणी मर जाने पर शंख समुद्र के ऊपर आ जाता है । अब आप समझ तो गए होंगे कि शंख कैसे बनता है यह जानकारी तो आपवकिपीडिया से भी ले सकते थे परंतु आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि वामवर्ती संघ और दक्षिणावर्ती शंख दोनों में अंतर क्या है तथा दक्षिणावर्ती शंख की वशेषताएं और दक्षिणावर्ती शंख के चमत्कारी लाभ क्या-क्या है ।

वामवर्ती शंख और दक्षिणावर्ती शंख में अंतर क्या है ?

वामवर्ती शंख सर्व सुलभ होते हैं, वामवर्ती शंख वो शंख होते हैं जिनका पेट बायीं ओर खुलता है ।दक्षिणावर्ती शंख वो शंख होते हैं जिनका पेट दाहिनी ओर खुलता है।

दक्षिणावर्ती शंख की विशेषताएं

दक्षिणावर्ती शंख, वामवर्ती शंख की अपेक्षा दुर्लभता से मिलता है।क्योंकि यह भगवान विष्णु का आयुध है अतः इसे अत्यंत मंगलमय माना गया है। इस शंख के मध्य में वरूण, पृष्ठ में ब्रह्मा और अग्र भाग में गंगा नदी का निवास माना गया है। इस प्रकार देखा जाये तो इस ससार के जितने भी तीर्थ हैं भगवान विष्णु की कृपा से इस शंख से निवास करते हैं। अतः इस शंख की घर में स्थापना करके दर्शन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इन कारणों से दक्षिणावर्ती शंख मूल्यवान होते हैं। ये सैकड़ों रूपये से लेकर हजारों रूपये में मिलते है ।

दक्षिणावर्ती शंख के चमत्कारी लाभ

1 रोगों का नाश करता है 2 धन की वृद्धि करता है 3 तंत्र मंत्रआपदाओं से बचाता है 4 भगवान नारायण की कृपा प्राप्त होती है 5 माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है 6 वास्तु दोष दूर करता है 7 व्यापार में वृद्धि करता है 8 चंद्र ग्रह का दोष दूर करता है 9 शुक्र ग्रह का दोष दूर करता है 10 वास्तु दोष दूर करता है 11 नजर दोश दूर करता है

सामग्री सूची

दक्षिणावर्ती शंख के कई लाभ है जिसका कोई पार नहीं है इसलिए कम शब्दों में कहें तो दक्षिणावर्ती शंख सांसारिक लोगों के लिए संजीवनी बूटी के समान है आशा करता हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि आप संतुष्ट हैं तो कमेंट करके जरूर बताएं।