Tu kitni achchi hai o maa

 तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ।


यह जो दुनिया है, वन है कांटो का, तू फुलवारी है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ॥


दुखन लागी हैं माँ तेरी अँखियाँ,

मेरे लिए जागी है तू सारी सारी रतिया ।

मेरी निदिया पे अपनी निदिया भी तूने वारी है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ॥


तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है....


अपना नहीं तुझे सुख दुःख कोई,

मैं मुस्काया तू मुस्काई मैं रोया तू रोई ।

मेरे हसने पे मेरे रोने पे तू बलिहारी है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ॥


तू कितनी अच्ची है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है....


माँ बच्चो की जा होती है,

वो होते हैं किस्मत वाले, जिनकी माँ होती है ।

कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है, न्यारी नयारी है,

ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद