Manihari ka bhesh banaya | मनिहारी का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |

 मनिहारी का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


झोली कंधे धरी,

उस में चूड़ी भरी,

गलिओं में शोर मचाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


राधा ने सुनी,

ललिता से कही,

मोहन को तुरंत बुलाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


चूड़ी लाल नहीं पहनू,

चूड़ी हरी नहीं पहनू,

मुझे श्याम रंग है भाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


राधा पहनन लगी,

श्याम पहनाने लगे,

राधा ने हाथ बढाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


राधे कहने लगी,

तुम हो छलिया बड़े,

धीरे से हाथ दबाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


मनिहारी का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||


मनिहारी का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया |


छलिया का भेस बनाया,

श्याम चूड़ी बेचने आया ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हम से जुड़े रहने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद