गुप्त नवरात्रि 2022
धर्म पुजा पाठ के सभी पाठको का एक बार फिर स्वागत है आइए जानते हैं आषाढ़ मास में आने वाले गुप्त नवरात्रि के बारे में जोकि माता के सभी भक्त गण बहुत ही श्रद्धा और विश्वास के साथ में मनाते हैं और माता की भक्ति भाव से उपासना करते हैं ।
गुप्त नवरात्रि 2022 आषाढ़ मास में आने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत 30 जून 2022 को होगी जोकि बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ माता के भक्त मनाएंगे ।
30 जून 2022 को गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना अर्थात पूजन का का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा
प्रतिपदा सुबह 10:48 तक रहेगी इसलिए कई विद्वान प्रतिपदा में ही स्थापना करेंगे परंतु जो लोग रात्रि को महत्वता देते हैं उनके लिए शाम के मुहूर्त भी बताए जा रहे हैं
- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 06:04
- लाभ का चौघड़िया 11:02 से 12':41
- अमृत का चौघड़िया 12:41 से 14:21
- गोधूलि बेला शाम को 6:00 से 8:00
- लाभ का चौघड़िया रात्रि 20:39 से 22:00 तक
गुप्त नवरात्रि 2022 की साधना
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए मन्त्र
ॐ या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।
Jai mata di
जवाब देंहटाएं